IPL 2024 Points Table: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने गुरुवार (11 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 7 विकेट से रौंद दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने डु प्लेसिस, रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक के अर्धशतकों के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे। मुंबई के लिए प्लेयर ऑफ द मैच रहे जसप्रीत बुमराह ने 5 वितेट हासिल किए। जिसके जवाब में मुंबई ने 15.3 ओवर बाकी रहते हुए 3 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। मुंबई के लिए ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अर्धशतक बनाए।

 
Advertisement

मुंबई को हुआ फायदा

Advertisement

मुंबई इंडियंस की पांच मैच में यह तीसरी जीत है औऱ टीम एक पायेदान चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गई है। उसका नेट रनरेट -0.073 है, वहीं पंजाब किंग्स खिसककर आठवें स्थान पर आ गए हैं। दो जीत के साथ पंजाब का नेट रनरेट -0.196 है।

आरसीबील की छह मैच में यह पांचवीं हार और टीम टेबल में नौंवे स्थान पर है। आरसीबी का नेट रनरेट -1.124 है। दिल्ली कैपिटल्स सबसे नीचे दसवें स्थान पर है।

किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप विराट कोहली के सिर सजी है। उन्होंने अभी तक 6 मैच में 79.75 की औसत औऱ 141.78 की स्ट्राईक रेट से 319 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने एक शतक औऱ दो अर्धशतक जड़े हैं।

Advertisement

Also Read: Live Score

जसप्रीत बुमराह के पास पर्पल कैप है, उन्होंने 5 मैच में 10 विकेट अपने खाते में डाले हैं। राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल ने भी 10 विकेट लिए हैं, लेकिन बुमराह का एवरेज उनसे थोड़ा बेहतर है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार