IPL 2024 Points Table: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने गुरुवार (18 अप्रैल) को मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2024 के रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 9 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई ने सूर्यकुमार यादव (78), रोहित शर्मा (36) और तिलक वर्मा (नाबाद 34) की पारियों के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। 

 
Advertisement

इसके जवाब में पंजाब खराब शुरूआत के बाद भी 19.1 ओवर में 183 रन के स्कोर तक पहुंची। जिसमें आशुतोष शर्मा  (61 रन) औऱ शशांक सिंह ( 41 रन) की तूफानी पारियां खेली।  

Advertisement

मुंबई को हुआ फायदा

सात मैच में तीसरी जीत के साथ मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर पहुंच गई है। उसका नेट रनरेट -0.133 हो गया है। मैच से पहले मुंबई नौंवे नंबर पर थी। गुजरात टाइटंस फिसलकर आठवें नंबर पर आ गई है। 

पंजाब को सात मैच में पांचवी हार मिली है और टीम टेबल में फिसलकर नौंवे नंबर पर आ गई है। उसका नेट रनरेट -0.251 हो गया है। मैच से पहले पंजाब आठवें नंबर पर थी। 

किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप?  

Advertisement

सबसे ज्यादा रन के लिए ऑरेंज कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली के सिर सजी है। कोहली ने अभी तक 7 मैच में 72.20 की औसत से 361 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक औऱ दो अर्धशतक शामिल है। 318 रन के साथ रियान पराग दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

Also Read: Live Score

पर्पल कैप पर मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह का कब्जा है। बुमराह ने अभी तक 7 मैच में 13 विकेट हासिल किए हैं। 7  मैच में 12  विकेट के साथ राजस्थान के युजवेंद्र चहल दूसरे स्थान पर हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार