आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने गुजरात टाइटंस के मोहित शर्मा (Mohit Sharma) के खिलाफ आखिरी ओवर में 31 रन बनाए। पंत ने आखिरी ओवर करने आये मोहित पर 2 Wd 6 4 6 6 6 सहित 31 रन जड़ दिए।  एक रन वाइड के रूप में आया और पंत ने 30 रन बनाये। पंत ने छक्कों की हैट्रिक भी बना दी। इसी वजह से दिल्ली 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। दिल्ली ने आखिरी 2 ओवरों में 53 और 4 ओवरों में 97 रन बनाये। 

Advertisement

20वां ओवर करने आये मोहित की पहली गेंद पर पंत ने दौड़कर डबल लिया। इससे अगली गेंद वाइड हो गयी। दूसरी गेंद पर पंत ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का मार दिया। पंत ने ओवर की तीसरी गेंद पर डीप पॉइंट पर चौका मार दिया। मोहित की चौथी गेंद पर पंत ने डीप स्क्वार्ड लेग पर छक्का हिट किया। पंत ने इसके बाद 5 वीं गेंद पर लॉन्ग-ऑन और छठी गेंद पर डीप स्क्वार्ड लेग पर छक्के मारे। पंत इस मैच में 43 गेंद में 5 चौको और 8 छक्कों की मदद से 88 रन बनाकर नाबाद रहे। 

आईपीएल में DC के लिए सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर

24 - डेविड वॉर्नर 

19-ऋषभ पंत

18- शिखर धवन

16- श्रेयस अय्यर

16 - वीरेंद्र सहवाग

DC के लिए सर्वाधिक IPL स्कोर

231/4 बनाम पंजाब किंग्स, दिल्ली, 2011

228/4 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शारजाह, 2020

224/4 बनाम गुजरात टाइटंस, दिल्ली, 2024

219/4 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली, 2018

215/5 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, ब्रेबॉर्न, 2022

200 से अधिक IPL टोटल बनाम GT 

224/4 - दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2024

218/5 - मुंबई इंडियंस, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 2023

207/7 - कोलकाता नाइट राइडर्स, अहमदाबाद, 2023 (सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए)

206/6 - चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, 2024

200/7 - पंजाब किंग्स, अहमदाबाद, 2024 (सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए)

Also Read: Live Score

पंत के अलावा गुजरात के खिलाफ अक्षर पटेल ने 43 गेंद में 5 चौको और 4 छक्कों की मदद से 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 7 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 26* रन का योगदान दिया। संदीप वारियर ने गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार