आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक जड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पारियों के हिसाब से गायकवाड़ आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले भारतीय बन गए है। इस मामलें में वैसे टॉप पर क्रिस गेल काबिज है। गायकवाड़ ने मुंबई के खिलाफ 33 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। गायकवाड़ 40 गेंद में 5 चौको और 5 छक्कों की मदद से 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

Advertisement

आईपीएल में पारियों के हिसाब से सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज 

Advertisement

48 - क्रिस गेल

52 - शॉन मार्श

57 - ऋतुराज गायकवाड़*

60- केएल राहुल

Advertisement

63 - सचिन तेंदुलकर

64-ऋषभ पंत

64 - शेन वॉटसन

Advertisement

टॉस जीतने के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे, ओस गेम में आएगी। यह (पिच) पिछले गेम से बेहतर दिख रही है, काफी रन बनने की उम्मीद है। बेसिक्स पर टिके रहने की जरूरत है। लय हासिल करने के लिए जीतना बहुत जरूरी है। हम दो गेम मजबूती से जीतने में सफल रहे। आईपीएल की यही खूबसूरती है कि हर किसी को योगदान देना होगा। आपकी टीम अंत में लक्ष्य हासिल करने में कामयब होगी। 10 ओवर के बाद ओस आनी शुरू हुई। शाम को यह अधिक हो जाता है। टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।"

चेन्नई के कप्तान गायकवाड़ ने टॉस के समय कहा कि, "पहले गेंदबाजी करते, जिसे हम कंट्रोल नहीं कर सकते। तीनों डिपार्टमेंट्स में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। यही आईपीएल की खूबसूरती है. हमेशा उतार-चढ़ाव वाला। दोनों टीमों के बीच अच्छा मुकाबला, दो टीमें बराबरी पर। बेहतर खेलने वाली टीम जीतेगी। टीम में एक बदलाव मथीशा पथिराना महीश तीक्ष्णा आये है।"

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल। 

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रविंद्र जड़ेजा, समीर रिज़वी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान। 

मुंबई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, नेहल वढेरा, हार्विक देसाई। 

Also Read: Live Score

Advertisement

चेन्नई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: मथीशा पथिराना, निशांत सिंधी, मिचेल सेंटनर, मोईन अली, शेख रशीद। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार