आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 59वें मैच में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने चेन्नई के खिलाफ शतक जड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बन गए है। इस मामलें में उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

Advertisement

साई ने चेन्नई के खिलाफ 51 गेंद में 5 चौको और 7 छक्कों की मदद से 103 रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस शतकीय पारी के दौरन आईपीएल में 1000 रन पूरे किये जो किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज है। उन्होंने 25 पारियों में ये कारनामा करके दिखाया है। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 31 पारियों में 1000 रन का आंकड़ा छुआ था। वहीं आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन का आंकड़ा शॉन मार्श ने पार किया है। उन्होंने 21 पारियों में ऐसा करके दिखाया है। 

Advertisement

59वें मैच में साई के अलावा गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने भी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 55 गेंदों में 9 चौको और 6 छक्कों की मदद से 104 रन की शतकीय पारी खेली। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 210 (104) रन की रिकॉर्ड साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। इन दोनों की शतकीय पारियों के दम पर गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 231 रन का स्कोर टांगा। 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, मोईन अली, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह। 

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी। 

चेन्नई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, अरवेल्ली अवनीश, समीर रिज़वी, मुकेश चौधरी। 

Advertisement

Also Read: Live Score

गुजरात के  इम्पैक्ट खिलाड़ी: अभिनव मनोहर, संदीप वारियर, बीआर शरत, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार