आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 42वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिल सॉल्ट और सुनील नारायण के ताबड़तोड़ अर्धशतकों के दम पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में अपना 10 ओवरों में सबसे बड़ा स्कोर बनाया। वहीं ये स्कोर आईपीएल के इतिहास का 5वां सबसे बड़ा स्कोर है। 

Advertisement

सॉल्ट ने 37 गेंद में 6 चौको और 6 छक्कों की मदद से 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। सुनील नारायण ने 32 गेंद में 9 चौको और 4 छक्कों की मदद से 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। आपको बता दे कि सॉल्ट को आईपीएल 2024 के ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा था। वो जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट के रूप में आये थे। 

Advertisement

कोलकाता का आईपीएल में 10 ओवरों के बाद सबसे बड़ा स्कोर 

137/0 बनाम पंजाब किंग्स, 2024 

135/1 बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2024 

126/2 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2017 

Advertisement

आईपीएल पारी के पहले 10 ओवरों के बाद सबसे बड़ा स्कोर

158/4 - SRH बनाम DC, दिल्ली, 2024

148/2 - SRH vs मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024

Advertisement

141/2 - MI बनाम SRH, हैदराबाद, 2024

138/4 - DC बनाम SRH, दिल्ली, 2024

137/0 - KKR बनाम पंजाब किंग्स, कोलकाता, 2024

Advertisement

135/1 - KKR बनाम DC, विशाखापत्तनम, 2024

आईपीएल में KKR के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (कोई भी विकेट)

184* - गौतम गंभीर & क्रिस लिन बनाम GL, राजकोट, 2017

Advertisement

158 -  गौतम गंभीर & रॉबिन उथप्पा बनाम RPS, पुणे, 2017

152* - गौतम गंभीर & जैक्स कैलिस बनाम RR, जयपुर, 2011

138 - सुनील नारायण & फिल सॉल्ट बनाम PBKS, कोलकाता, 2024

Advertisement

136 - मनविंदर बिस्ला & जैक्स कैलिस बनाम CSK, चेन्नई, 2012 फाइनल 

नारायण और सॉल्ट के बीच 138 रन की साझेदारी आईपीएल में केकेआर के लिए 8वीं 100 से अधिक की ओपनिंग साझेदारी थी, और 2017 में बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ नारायण और लिन के बीच 105 रन के बाद पहली साझेदारी थी।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, दुष्मंथा चमीरा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा। 

Advertisement

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, सैम करन (कप्तान), राइली रूसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। 

पंजाब के इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, विधाथ कवरप्पा, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी। 

Also Read: Live Score

Advertisement

कोलकाता के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज़। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार