आईपीएल 2024 के 65वें मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन (Sam Curran) ने पहले ही ओवर में राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को बोल्ड करते हुए अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

पारी का पहला ओवर करने आये करन ने चौथी गेंद लेंथ पर डाली जो थोड़ा देर से स्विंग हुई। जायसवाल ने बिना पैर चलाये ताकत से ड्राइव लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप से जा टकराई। जायसवाल 4 गेंद में एक चौके की मदद से 4 रन बनाकर आउट हो गए। पंजाब के कप्तान ने पहले ही ओवर में अपनी टीम को  दिला दी। 

Advertisement

संजू ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, "हम इन परिस्थितियों में पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह हमारे लिए दूसरा घर है, हमने यहां काफी समय बिताया है। हमने यह आकलन करने में दो दिन बिताए कि क्या ओस है और क्या नहीं है। टीम, बल्लेबाजी और गेंदबाजी यूनिट अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हर कोई शांत है और हम बाहर आकर क्रिकेट का शानदार खेल खेलने के लिए उत्साहित हैं। (कल रात क्वालीफाई करने पर) यदि मैं 'नहीं' कहता हूं तो यह झूठ होगा, कैंप बहुत अधिक आरामदायक दिखता है। हमें जोस की कमी खलेगी और उनकी जगह कोहलर-कैडमोर आये है और हो सकता है कि बाद में इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में फरेरा आये।"

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, आवेश खान, युजवेंद्र चहल। 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, राइली रूसो, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन (कप्तान), हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, नाथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। 

राजस्थान के इम्पैक्ट खिलाड़ी: तनुश कोटियन, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरा। 

Advertisement

Also Read: Live Score

पंजाब के इम्पैक्ट खिलाड़ी: आशुतोष शर्मा, विदवथ कावेरप्पा, तनय त्यागराजन, ऋषि धवन, हरप्रीत भाटिया। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार