IPL 2024: पंजाब की जीत में चमके सैम करन, दिल्ली को 4 विकेट से दी मात

Updated: Sat, Mar 23 2024 19:32 IST
IPL 2024: पंजाब की जीत में चमके सैम करन, दिल्ली को 4 विकेट से दी मात (Image Source: Google)

आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने सैम करन (Sam Curran) के अर्धशतक की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ पंजाब ने जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की। दिल्ली ने रिकी भुई की जगह अभिषेक पोरेल इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर आये। पंजाब ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अर्शदीप सिंह की जगह प्रभसिमरन को खिलाया। 

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 174 रन का स्कोर बनाया। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन शाई होप ने बनाये। उन्होंने 25 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 33 रन की पारी खेली। अभिषेक पोरेल ने 10 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 32 रन की पारी खेली। डेविड वॉर्नर ने 21 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 29 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल ने 13 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाये। मिचेल मार्श और 453 दिन बाद वापसी करने वाले कप्तान ऋषभ पंत ने क्रमशः 20(12), 18(13) रनों का योगदान दिया। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल ने हासिल किये। कागिसो रबाडा, हरप्रीत बरार और  राहुल चाहर एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।  

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने मैच को 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर और 177 रन बनाकर जीत लिया। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा रन सैम करन ने बनाये। उन्होंने 47 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। लियाम लिविंगस्टोन ने 21 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 38 रन की पारी खेली। 

प्रभसिमरन सिंह ने 17 गेंद में 5 चौको की मदद से 26 रन बनाये। कप्तान शिखर धवन ने 16 गेंद में 4 चौको की मदद से 22 रन का योगदान दिया। सैम और प्रभसिमरन ने तीसरे विकेट के लिए 42 (33) रन की साझेदारी निभाई। सैम और लिविंगस्टोन ने 5वें विकेट के लिए 67 (42) रन जोड़े। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट कुलदीप यादव और खलील अहमद ने हासिल किये। ईशांत शर्मा एक विकेट लेने में कामयाब रहे। 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा। 

पंजाब के इम्पैक्ट खिलाड़ी: राइली रूसो, प्रभसिमरन सिंह, तनय त्यागराजन, हरप्रीत सिंह भाटिया, विधाथ कावेरप्पा। 

Also Read: Live Score

दिल्ली के इम्पैक्ट खिलाड़ी: अभिषेक पोरेल, मुकेश कुमार, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, विक्कीओस्तवाल, प्रवीण दुबे। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें