आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 27वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) और आवेश खान (Avesh Khan) पंजाब किंग्स के खिलाफ एक कैच को लेकर आपस में भिड़ गए। इसका असर ऐसा हुआ की कैच छूट गया और इसके बाद आरआर के कप्तान संजू और आवेश में बहस होती हुई दिखाई दी। 

Advertisement

यह घटना पंजाब की पारी के 19वें ओवर में हुई जब आवेश ने आशुतोष शर्मा को दूसरी गेंद फुल लेंथ एंगल वाली फेंकी। आशुतोष  ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। हालाँकि गेंद हवा में मिड-विकेट की दिशा में चली गयी। हवा में गेंद के साथ आवेश और संजू दोनों कैच के लिए गए। हालाँकि, दोनों खिलाड़ियों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई और उनमें से कोई भी कैच पकड़ने में कामयाब नहीं हुआ। दोनों टकरा भी गए। इससे दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हो गई क्योंकि वे कैच छूटने के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। इससे पहले अथर्व तायडे का कैच जब कुलदीप सेन ने लिया था तब भी संजू की गेंदबाज से भिड़ंत हो गयी थी। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 147 रन का स्कोर खड़ा किया। आशुतोष ने 16 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। जितेश शर्मा ने 24 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 29 रन बनाये। राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट आवेश खान और केशव महाराज ने अपने नाम किये। एक-एक विकेट ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और कुलदीप सेन ने चटकाया। 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, रोवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, तनुश कोटियन, ट्रेंट बोल्ट, केशव महाराज, आवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल। 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, अथर्व तायडे, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कागिसो रबाडा। 

राजस्थान के इम्पैक्ट खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, आबिद मुश्ताक। 

Advertisement

Also Read: Live Score

पंजाब के इम्पैक्ट खिलाड़ी: राहुल चाहर, आशुतोष शर्मा, विदवथ कावेरप्पा, हरप्रीत भाटिया, नाथन एलिस। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार