गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चल रहे आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 24वें मैच के दौरान अपना आपा खो दिया। यह घटना राजस्थान की पारी के 17वें ओवर के दौरान घटी। सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेले जा रहे इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

गुजरात की तरफ से पारी का 17वां ओवर करने आये मोहित शर्मा ने आखिरी गेंद संजू सैमसन को ऑफ स्टंप के बाहर डाली। ऑन फील्ड अंपायर ने इस वाइड करार दे दिया। इसी बीच फैसले से असंतुष्ट गिल ने रिव्यू ले लिया। रिव्यू सफल नहीं गया क्योंकि थर्ड अंपायर ने ऑन-फील्ड अंपायर को उनके फैसले पर बने रहने को कहा। जैसे ही तीसरे अंपायर ने अंतिम फैसला सुनाया, गिल काफी निराश नजर आए, क्योंकि उन्हें लगा कि यह वैलिड डिलीवरी है। उन्होंने मैदानी अंपायर के साथ तीखी नोकझोंक में शामिल होकर तुरंत अपनी निराशा व्यक्त की और गुस्सा भी जाहिर किया। 

Advertisement

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 196 रन का स्कोर बनाया। राजस्थान की तरफ से रियान पराग ने 76(48) और कप्तान संजू सैमसन ने 68(38) रन की अर्धशतकीय पारियां खेली। गुजरात की तरफ से उमेश यादव, मोहित शर्मा और राशिद खान को एक-एक विकेट हासिल किया। 

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मोहित शर्मा। 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल। 

गुजरात के इम्पैक्ट खिलाड़ी: बीआर शरत, शाहरुख खान, दर्शन नालकंडे, मानव सुथार, साई किशोर। 

Advertisement

Also Read: Live Score

राजस्थान के  इम्पैक्ट खिलाड़ी: रोवमैन पॉवेल, तनुश कोटियन, शुभम दुबे, केशव महाराज, नवदीप सैनी। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार