IPL 2024: सुनील नारायण- अंगकृष रघुवंशी के तूफान में उड़े दिल्ली के गेंदबाज, KKR ने बनाया इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

Updated: Wed, Apr 03 2024 21:38 IST
IPL 2024: सुनील नारायण- अंगकृष रघुवंशी के तूफान में उड़े दिल्ली के गेंदबाज, KKR ने बनाया इतिहास का द (Image Source: Google)

आईपीएल 2024 (IPL 2024)के 16वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की मदद से 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 272 रन का विशाल स्कोर बनाया। ये आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर इसी सीजन में आया था जो सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था। उन्होंने 20 ओवरों में 277 रन का स्कोर बनाया था। दिल्ली ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में खलील अहमद की जगह अभिषेक पोरेल को खिलाया। 

सुनील नारायण ने कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 39 गेंद में 7 चौको और 7 छक्कों की मदद से 85 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये आईपीएल में उनका हाईएस्ट स्कोर है। अंगकृष रघुवंशी ने 27 गेंद में 5 चौको और 3 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। आंद्रे रसेल ने 19 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 41 रन की पारी खेली।

रिंकू सिंह ने 8 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 26 रन की पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 11 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 18 रन बनाये। फिल साल्ट ने 12 गेंद में 4 चौको की मदद से 18 रन बनाये। नारायण और साल्ट ने पहले विकेट के लिए 60 (27) रन जोड़े। नारायण और रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए 104 (48) रन जोड़े। रसेल और श्रेयस ने 56 (24) रन की साझेदारी निभाई। रसेल और रिंकू ने 5वें विकेट के लिए 32 (11) रन की साझेदारी निभाई। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट एनरिक नॉर्खिया ने हासिल किये। ईशांत शर्मा ने 2 विकेट अपनी झोली में डालें। खलील अहमद और मिचेल मार्श एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख डार सलाम, एनरिक नॉर्खिया, ईशांत शर्मा, खलील अहमद। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। 

दिल्ली के इम्पैक्ट खिलाड़ी: अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, ललित यादव, जेक फ्रेजर-मैकगर्क। 

Also Read: Live Score

कोलकाता के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज़। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें