आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 54वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुनील नारायण (Sunil Narine) के तूफानी अर्धशतक की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 235 रन का विशाल स्कोर बनाया। आईपीएल में इस मैदान पर पहले बार 200 का आंकड़ा पार हुआ है। 

Advertisement

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में मोहसिन खान को नारायण का कैच पकड़ने के चक्कर में चोट लग गयी थी। ऐसे में उनकी जगह कन्कशन सब्स्टियूट के रूप में गेंदबाज युद्धवीर सिंह आये। 

Advertisement

कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा रन सुनील नारायण ने बनाये। उन्होंने 39 गेंद में 6 चौको और 7 छक्कों की मदद से 81 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 27 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। फिल सॉल्ट ने 14 गेंद में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 32 रन की पारी खेली। नारायण और सॉल्ट ने पहले विकेट के लिए 61 (26) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। 

अंगकृष रघुवंशी ने 26 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन का योगदान दिया। नारायण और रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए 79 (46) रन की साझेदारी की। अंत में रमनदीप सिंह ने 6 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 25 रन बनाये। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट नवीन-उल-हक ने अपने नाम किये। एक-एक विकेट युद्धवीर, यश ठाकुर और रवि बिश्नोई अपने नाम करने में कामयाब रहे। 

LSG की प्लेइंग XI: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, यश ठाकुर। 

KKR की प्लेइंग XI: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा। 

Advertisement

लखनऊ के इम्पैक्ट खिलाड़ी: अर्शिन कुलकर्णी, मणिमारन सिद्धार्थ, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह, देवदत्त पडिक्कल। 

Also Read: Live Score

कोलकाता के इम्पैक्ट खिलाड़ी: अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, श्रीकर भरत, शेरफेन रदरफोर्ड, वैभव अरोड़ा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार