आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 57वें मैच में ट्रैविस हेड (Travis Head) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के तूफानी अर्धशतकों की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 विकेट से रौंद दिया। अभी भी मैच में 62 गेंद बची हुई थी। हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार लखनऊ को हराया है। इससे पहले उन्हें 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद की इस जीत से मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ से बाहर होने पर मोहर लग गयी।

Advertisement

SRH आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में दो बार 100 से अधिक रन बनाने वाली पहली टीम बन गई। हैदराबाद ने इसी सीजन में दिल्ली के खिलाफ पावरप्ले में 125 रन बनाये थे। हैदराबाद ने 5.4 ओवर में 101 रन बना लिए थे। इस मैच में हैदराबाद ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में टी नटराजन की जगह अभिषेक शर्मा को खिलाया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 165 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 55(30)* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके लगाए। निकोलस पूरन ने 26 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 48* रन की पारी खेली।बदोनी और पूरन ने 5वें विकेट के लिए 99(52)* रन की साझेदारी की।  

कप्तान केएल राहुल ने धीमी गति से 29(33) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने मात्र एक छक्का लगाया। क्रुणाल पांड्या ने 24(21) रन बनाये। राहुल और पांड्या ने तीसरे विकेट के लिए 36 (34) रन जोड़े। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 छक्के जड़े। हैदराबाद की तरफ से सबसे सबसे ज्यादा 2 विकेट भुवनेश्वर कुमार अपने नाम करने में कामयाब रहे। कप्तान पैट कमिंस ने एक विकेट चटकाया। 

Also Read: Live Score

हैदराबाद ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को बिना विकेट खोये 9.4 ओवर में 167 रन बनाकर जीत लिया। हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा रन हेड के बल्ले से निकले। उन्होंने 30 गेंद में 8 चौको और 8 छक्कों की मदद से 89* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। हेड ने 16 गेंद में इस सीजन का चौथा अर्धशतक जड़ दिया। अभिषेक ने 28 गेंद में 8 चौको और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अभिषेक ने 19 गेंद में इस सीजन का दूसरा अर्धशतक बना दिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार