आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 38वें मैच में राजस्थान के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने मुंबई के रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पहले ही ओवर में आउट कर दिया। विकेटकीपर संजू सैमसन ( Sanju Samson) ने उनका शानदार कैच लपका। सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Advertisement

पारी का पहला ओवर करने आये बोल्ट ने 5वीं गेंद फुलर लेंथ पर डाली जो टप्पा खाने के बाद मूव हुई। वहीं रोहित ने इस पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले पर अच्छे से नहीं आयी और हवा में बहुत ऊपर चली गयी। विकेट कीपर और कप्तान संजू सैमसन ने एक शानदार कैच लपका। रोहित इस  मैच में  5 गेंद में एक चौके की मदद से 6 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले आईपीएल 2024 में ये दोनों टीमें भिड़ी थी तब भी बोल्ट ने रोहित को आउट किया था। उन्होंने रोहित को गोल्डन डक पर आउट किया था। रोहित राजस्थान के खिलाफ पिछले 4 मैचों में 2, 3, 0, 6 रन ही बना पाए है। 

Advertisement

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बोल्ट की बात करें तो वो आईपीएल के इतिहास में पहले ओवर में विकेट लेने के मामलें में टॉप पर बने हुए है। उन्होंने 26 विकेट अपने नाम किये है। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह। 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। 

मुंबई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: नुवान तुषारा, आकाश मधवाल, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस। 

Advertisement

Also Read: Live Score

राजस्थान के इम्पैक्ट खिलाड़ी: जोस बटलर, केशव महाराज, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, टॉम कोहलर-कैडमोर। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार