आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 58वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार फील्डिंग का नजारा पेश करते हुए पंजाब किंग्स के शशांक सिंह को रन आउट कर दिया। आरसीबी ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 241 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। 

Advertisement

पारी का 14वां ओवर करने आये लॉकी फर्ग्यूसन ने चौथी गेंद सैम करन को शॉर्ट डाली। करन ने इसे हल्के हाथों से खेला और दो रन के लिए दौड़े। हालांकि डीप मिडविकेट पर खड़े विराट कोहली चीते की तरह दौड़ते हुए आये और डिस्बैलेंस भी हो गए लेकिन एक हाथ से नॉन स्ट्राइक की ओर शानदार थ्रो किया और गेंद सीधे स्टंप से जा लगी और शशांक थोड़ा क्रीज से पीछे रह गए और रन आउट हो गए। शशांक ने 19 गेंद का सामना करते हुए 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 37 रन की पारी खेली। शशांक जब आउट होकर जा रहे थे तो वो अपने आप से काफी नाराज थे। 

Advertisement

इस मैच में विराट कोहली ने 47 गेंद का सामना करते हुए 7 चौको और 6 छक्कों की मदद से 92 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कोहली के अलावा रजत पाटीदार ने 23 गेंद में 3 चौको और 6 छक्कों की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पंजाब की तरफ से हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये। 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, राइली रूसो, शशांक सिंह, सैम करन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, विदवथ कवेरप्पा। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन। 

पंजाब के इम्पैक्ट खिलाड़ी: हरप्रीत बरार, तनय त्यागराजन, ऋषि धवन, जितेश शर्मा, नाथन एलिस। 

Advertisement

Also Read: Live Score

बेंगलुरु के  इम्पैक्ट खिलाड़ी: अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैशाख, यश दयाल, मयंक डागर।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार