IPL 2024: हैदराबाद की जीत में चमके युवा नितीश रेड्डी, रोमांचक मैच में पंजाब को 2 रन से दी मात

Updated: Tue, Apr 09 2024 23:46 IST
IPL 2024: हैदराबाद की जीत में चमके युवा नितीश रेड्डी, रोमांचक मैच में पंजाब को 2 रन से दी मात (Image Source: Google)

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 23वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने नितीश रेड्डी (Nitish Reddy) के शानदार प्रदर्शन के दम पर पंजाब किंग्स को 2 रन से हरा दिया। पंजाब ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अर्शदीप सिंह की जगह प्रभसिमरन सिंह को खिलाया। हैदराबाद ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में ट्रैविस हेड की जगह राहुल त्रिपाठी को खिलाया।

हैदराबाद ने आखिरी 10 ओवरों में 116 रन बनाये। पंजाब को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 28 रन चाहिए थे। हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी करने आये जयदेव उनादकट ने 6 Wd Wd 6 2 2 Wd 1 6 कुल 26 रन दे दिए। हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजी करने आये जयदेव ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद और अपनी पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसी छक्के ने अंत में जाकर अंतर पैदा कर दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 182 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 64(37) रन नितीश रेड्डी के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। ये आईपीएल में उनका पहला अर्धशतक है जो उन्होंने 32 गेंद में बनाया। उनके अलावा अब्दुल समद ने 25(11) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके जड़े। रेड्डी और समद ने छठे विकेट के लिए 50 (20) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। ट्रैविस हेड ने 15 गेंद में 4 चौको की मदद से 21 रन बनाये। पंजाब किंग्स की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अर्शदीप सिंह ने अपनी झोली में डालें। हर्षल पटेल और सैम करन ने 2-2 विकेट चटकाए। एक विकेट कागिसो रबाडा को मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 180 रन का स्कोर बनाया। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा रन शशांक सिंह के बल्ले से निकले। उन्होंने 25 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 46* रन की पारी खेली। आशुतोष शर्मा ने 15 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 33* रन की पारी खेली। शशांक और आशुतोष ने सातवें विकेट के लिए 66(27)* रन की साझेदारी की। सैम करन ने 22 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 29 रन बनाये। 

सिकंदर रज़ा ने 22 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 28 रन का योगदान दिया।करन और रज़ा ने चौथे विकेट के लिए 38 (27) रन जोड़े। जितेश शर्मा ने 11 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाये। हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किये। एक-एक विकेट पैट कमिंस, टी नटराजन, नितीश रेड्डी और जयदेव उनादकट को मिला। 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, सिकंदर रज़ा, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह। 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, नितीश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, जयदेव उनादकट। 

पंजाब के इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रभसिमरन सिंह, नाथन एलिस, तनय त्यागराजन, राहुल चाहर, ऋषि धवन। 

Also Read: Live Score

हैदराबाद के इम्पैक्ट खिलाड़ी: उमरान मलिक, मयंक मारकंडे, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें