आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 14वें मैच में मुंबई इंडियंस राजस्थान रॉयल्स के ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की शानदार गेंदबाजी के आगे 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी। 17 ओवर करने आये चहल ने केवल एक रन दिया और एक विकेट लिया। इस मैच में मुंबई ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में नमन धीर की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को खिलाया। राजस्थान ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में चहल की जगह शुभम दुबे को खिलाया। यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। 

Advertisement

मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान हार्दिक पांड्या ने बनाये। उन्होंने 21 गेंदों में 6 चौको की मदद से 34 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 29 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 32 रन की पारी खेली। हार्दिक और तिलक ने 5वें विकेट के लिए 56 (36) रन की साझेदारी की। टिम डेविड ने 24 गेंद में एक चौके की मदद से 17 रन बनाये। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने अपने नाम किये। 2 विकेट नांद्रे बर्गर को मिले। एक विकेट आवेश खान लेने में सफल रहे। 

Advertisement

राजस्थान के कप्तान संजू ने टॉस जीतने के बाद कहा था कि, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। विकेट ताजा लग रहा है, यह सीजन का पहला गेम है, तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। हम ऐसी ही चीजें करते रहना चाहेंगे।'संदीप फिट नहीं हैं। इसलिए उनकी जगह बर्गर प्लेइंग इलेवन में आये है।"

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका। 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल। 

मुंबई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: डेवाल्ड ब्रेविस, नुवान तुषारा, रोमारियो शेफर्ड, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी। 

Advertisement

Also Read: Live Score

राजस्थान के इम्पैक्ट खिलाड़ी: रोवमैन पॉवेल, तनुश कोटियन, कुलदीप सेन, शुभम दुबे, आबिद मुश्ताक। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार