आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 17वें मैच में गुजरात टाइटंस के स्पिनर नूर अहमद (Noor Ahmad) ने पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) को एक बेहतरीन गेंद डालकर क्लीन बोल्ड कर दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मैच में गुजरात ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन का स्कोर बनाया। 

Advertisement

पावरप्ले का आखिरी ओवर करने आये नूर अहमद ने पहली गेंद बेयरस्टो को गूगली डाली। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस गेंद को डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन लाइन पूरी तरह मिस कर गए। वहीं गेंद ऑफ स्टंप से जा टकराई। बेयरस्टो ने 13 गेंद में 4 चौको की मदद से 22 रन बनाये। इसके बाद नूर ने अपने अगले ओवर में प्रभसिमरन सिंह को भी आउट कर दिया। प्रभसिमरन ने 24 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। 

Advertisement

गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से निकले। उन्होंने 48 गेंद में 6 चौको और 4 छक्कों की मदद से 89* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। साई सुदर्शन ने 19 गेंद में 6 चौको की मदद से 33 रन की पारी खेली। केन विलियमसन ने 22 गेंद में 4 चौको की मदद से 26 रन बनाये। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट कागिसो रबाडा ने लिया। एक-एक विकेट हरप्रीत बरार और हर्षल पटेल ने चटकाया। 

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान मान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, केन विलियमसन, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, दर्शन नालकंडे। 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, शशांक सिंह, सिकंदर रज़ा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह। 

गुजरात के इम्पैक्ट खिलाड़ी: बीआर शरत, मोहित शर्मा, संदीप वारियर, अभिनव मनोहर, मानव सुथार। 

Advertisement

Also Read: Live Score

पंजाब के इम्पैक्ट खिलाड़ी: तनय त्यागराजन, नाथन एलिस, आशुतोष शर्मा, राहुल चाहर, विदवथ कावेरप्पा। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार