IPL 2025 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने रविवार (23 मार्च) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद चेन्नई की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है, उसका नेट रनरेट +0.493 है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे। जिसके जवाब में चेन्नई ने 5 गेंद बाकी रहते हुए 6 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर बनी हुई है। टीम का नेट रनरेट +2.200 है, सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को ही खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम को 44 रन से हराया था। 

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान की टीम 6 विकेट गवाकर 242 रन ही बना पाई थी।  

सीजन के ओपनिंग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है।  आरसीबी का नेट रनरेट  +2.137 है। 

मुंबई इंडियंस की टीम हार के बाद -0.493 नेट रनरेट के साथ टेबल में आठवें नंबर पर है। वहीं मौजूदा चैंपियन केकेआर नौंवे नंबर पर है, उसका नेट रनरेट -2.137 है। राजस्थान रॉयल्स की टीम टेबल में सबसे नीचे दसवें नंबर पर हैं, हैदराबाद से हार के बाद उसका नेट रनरेट -2.200 हो गया है। 

Advertisement

सोमवार (24 मार्च) को सीजन का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स औऱ लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इन दोनों के अलावा गुजरात टाइटंस औऱ पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अपना पहला मैच नहीं खेला है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार