IPL 2025 Points Table: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सोमवार (7 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 12 रन से हरा दिया। 10 साल बाद आरसीबी की टीम ने वानखेड़े में कोई आईपीएल मुकाबला जीता है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आऱसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। जिसमें विराट कोहली ने 42 गेंदों में 67 रन, रजत पाटीदार ने 32 गेंदों में 64 रन की धमाकेदार पारी खेली। 

Advertisement

इसके जवाब में मुंबई की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना पाई। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 56 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों मे5 42 रन बनाए। 

आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल

 इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति औऱ मजबूत हो गई है। चार मैचों में तीन जीत के साथ आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है, उसका नेट रनरेट +1.015 है। वहीं मुंबई इंडियंस की हालत खस्ता है, पांच मैच में चौथी हार के साथ टीम आठवें नंबर पर हैं औऱ नेट रनरेट -0.010 है। 

ऑरेंज औऱ पर्पल कैप

Advertisement

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन के पास है, जिन्होंने चार पारियों में 50.25 की औसत से 201 रन बनाए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर हैं. जिन्होंने 5 पारियों में 49.75 की औसत से 199 रन बनाए हैं। 

सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए पर्पल कैप चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद के पास हैं, जिन्होंने चार मैच मे 10 विकेट हासिल किए हैं। चार मैच में मुंबई के हार्दिक पांड्या ने भी 10 विकेट लिए हैं, लेकिन उनकी एवरेज नूर से ज्यादा है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार