IPL 2025 Points Table Update After MI vs GT Clash: गुजरात टाइटंस ने मंगलवार (6 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को डकवर्थ लुईस के अनुसार 3 विकेट से हरा दिया।  

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई ने 8 विकेट के नुकसा 155 रन बनाए, जिसमें विल जैक्स ने 53 रन और सूर्यकुमार यादव ने 35 रन की पारी खेली। इसके बाद गुजरात की पारी के दौरान कई बार बारिश ने खलल डाला, जिसके बाद टीम को जीत के लिए 19 ओवर में 147 रन का लक्ष्य मिला। जिसे  गुजरात ने आखिरी गेंद पर 7 विकेट गवाकर हासिल किया। कप्तान शुभमन गिल ने 43 रन, जोस बटलर ने 30 रन और शेरफन रदरफोर्ड ने 28 रन बनाए। 

Advertisement

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची

गुजरात की 11 मैच में आठवीं जीत है और टीम 16 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंच गई है। दोनों ही टीमों के 16 पॉइंट हैं, लेकिन गुजरात का नेट रनरेट बेहतर है। 

वहीं मुंबई इंडियंस को लगातार छह जीत के बाद पहली हार मिली है। मुंबई की 12 मैच में पांचवीं बार है और टीम खिसककर चौथे नंबर पर आ गई है। मुंबई के 14 पॉइंट्स है औऱ नेट रनरेट +1.156 है। 

ऑरेंज औऱ पर्पल कैप

Advertisement

सूर्यकुमार यादव सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अब 12 मैचों में 63.75 की औसत से 510 रन बनाए हैं। यह इस सीजन में लगातार 12वें मैच में सूर्यकुमार ने 25 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर गुजरात के साईं सुदर्शन हैं, जिनके नाम 11 मैच में 509 रन दर्ज है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए पर्पल कैप गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के नाम है, जिन्होंने 11 मैच में 20 विकेट अपने खाते में डाले है। आरसीबी के जोश हेजलवुड और मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट ने 18-18 विकेट लिए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार