आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में बेहद खराब प्रदर्शन किया था और वो पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर थे। इस सीजन में मुंबई ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तान बना दिया था। इसके बाद से खबरें आ रही थी कि रोहित फ्रेंचाइजी से नाराज है और अगले सीजन से उनका साथ छोड़ सकते हैं। अब इस चीज पर रोहित के साथी और पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। ओझा ने कहा ​​है कि रोहित मुंबई का मुख्य हिस्सा हैं और उन्हें नहीं लगता कि फ्रेंचाइजी इस बल्लेबाज को जाने देगी। रोहित की ही कप्तानी में मुंबई ने 5 आईपीएल ट्रॉफीज जीती है। 

Advertisement

ओझा ने कहा कि, "जहां तक ​​मुझे पता है, वह है, वह है, वह मुंबई इंडियंस का बहुत, बहुत मुख्य अंग है। मुझे नहीं पता कि रोहित को जाने देना उनके लिए इतना आसान होगा या नहीं और इसके विपरीत, यह रोहित के लिए बहुत इमोशनल होगा। लेकिन जब आप आईपीएल के बारे में बात करते हैं, जब आप इस प्रारूप के बारे में बात करते हैं और जब आप ऑक्शन के बारे में बात करते हैं। "तो मुझे लगता है कि हम प्रोफेशनल पॉइंट से एक प्रोफेशनल के रूप में देख रहे हैं। इसलिए कभी-कभी आपको फैसला लेना होता है और कभी-कभी यह मेज पर होता है। इसलिए यह बहुत मुश्किल है, लेकिन मुझे लगता है कि यह बहुत इमोशनल होगा, यह आसान नहीं होगा।"

Advertisement

पूर्व स्पिनर ने आगे कहा कि, "पर्सनली मैं कहूंगा कि रोहित को मुंबई इंडियंस के लिए खेलना जारी रखना चाहिए क्योंकि उनका जो योगदान है और वह एक कप्तान के रूप में, एक खिलाड़ी के रूप में विकसित हुए हैं, वह जिस कद में आज हैं, वह कहीं न कहीं मुंबई इंडियंस से जुड़ा है। इसलिए मैं कहूंगा कि अगर वह वहां रुकता है, तो बहुत अच्छा है। लेकिन अगर वह आगे बढ़ता है, तो ऐसा ही होगा। क्योंकि यह, यह एक फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट है और कभी-कभी ऐसी चीजें होती हैं।"

हिटमैन रोहित शर्मा को जिस तरह से मुंबई इंडियंस के कप्तान पद से हटाया गया, उसके बाद यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या सीनियर बल्लेबाज फ्रेंचाइजी के लिए खेलेगा या नहीं। रोहित के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 257 मैच खेले है और 131.14 के स्ट्राइक रेट से 6628 रन बनाये है। आईपीएल में उनके नाम 2 शतक और 43 अर्धशतक दर्ज है। रोहित ने 2013 से लेकर 2023 तक मुंबई की 163 मैचों में कप्तानी की। इस दौरान उन्होंने 91 मैच जीते और 68 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 4 मैच टाई रहे है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार