गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के ओपनिंग बल्लेबाज साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने शुक्रवार (30 मई) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में शानदार पारी से इतिहास रच दिया।  

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टीम के टॉप स्कोरर रहे सुदर्शन ने 49 गेंदों में 80 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके औऱ 1 छक्का लगाया। इस पारी के दौरान सुदर्शन ने कई खास रिकॉर्ड बना दिए। 

Advertisement

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा चौके

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा चौके जड़ने के मामले में सुदर्शन संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। आईपीएल 2025 में उन्होंने 15 पारियों में 88 चौके जड़े। इस लिस्ट में उन्होंने डेविड वॉर्नर की बराबरी की, जिन्होंने 2016 के सीजन में 88 चौके जड़े थे। इस लिस्ट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा। 

750 से ज्यादा रन

सुदर्शन ने इस सीजन 15 पारियों में  54.21 की औसत से 759 रन बनाए। इसके साथ ही वह एक आईपीएल सीजन में 750 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले विराट कोहली, शुभमन गिल, जोस बटलर औऱ डेविड वॉर्नर ने ही यह कारनामा किया था।

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हराकर क्वालीफायर 2 में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रन और उनके साथी ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने 22 गेंदों में 47 रन की पारी खेली। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इसके जवाब में गुजरात की टीम 6 विकेट गवाकर 208 रन ही बना पाई। जिसमें सुदर्शन के अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 24 गेंदों में 48 रन बनाए। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार