श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम साल 2026 के आईपीएल सीजन (IPL 2026) में अपने पिछले चार मुकाबले हार चुकी है। फिलहाल वो पॉइंट्स टेबल पर 11 मैचों में 6 जीत और 4 हार (13 अंक) के साथ चौथे पायदान पर है। यहां से PBKS अपने आगामी मुकाबले भी गंवाती जाती है, तो उनका प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का सपना टूट सकता है। तो आइए आज हम आपको अपने खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम, जो अपनी खराब फॉर्म के कारण पंजाब किंग्स के लिए सिरदर्द का कारण बन गए हैं।

Advertisement

शशांक सिंह (Shashank Singh): पंजाब किंग्स के तूफानी फिनिशर शशांक सिंह IPL 2026 में बेरंग नज़र आए हैं। आलम ये रहा है कि उनके बैट से 9 मैचों की 7 इनिंग में 18.50 की औसत से सिर्फ 74 रन निकले हैं। चिंता की बात ये है कि शशांक अपनी फील्डिंग से भी लगातार निराश कर रहे हैं और वर्तमान सीजन में कई सारे अहम कैच टपका चुके हैं। यही वज़ह है वो हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद हैं।

Advertisement

मार्को यानसेन (Marco Jansen): हमारी लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के लंबे कद के तेज गेंदबाज़ मार्को यानसेन हैं, जिन्हें PBKS ने पूरे 7 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 26 साल के इस घातक बॉलर ने IPL के करंट सीजन में पंजाब किंग्स के लिए अब तक 11 मैचों (10 इनिंग) में सिर्फ 6 विकेट झटके हैं। गौरतलब है कि इस दौरान मार्को ने 10.04 की इकोनॉमी से रन लुटाए और 39.2 ओवर डालकर पूरे 395 रन दिए।

नेहल वढेरा (Nehal Wadhera): हमारी लिस्ट में मौजूद तीसरे और आखिरी खिलाड़ी 25 साल के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ नेहल वढेरा है, जो कि पिछले आईपीएल सीजन पंजाब किंग्स के बैटिंग लाइनअप की ताकत थे। नेहल ने साल 2025 के सीजन में लगभग 31 की औसत और 146 की स्ट्राइक रेट से 369 रन बनाए थे, लेकिन 2026 में वो सिर्फ संघर्ष कर रहे हैं और 8 मैचों (6 इनिंग) में 10.83 की औसत से सिर्फ 65 रन बना पाए हैं। यही वज़ह है उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी ड्रॉप कर दिया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

पंजाब किंग्स की पूरी स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जानसन, विजयकुमार विशक, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मुशीर खान, जेवियर बार्टलेट, मिशेल ओवेन, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, पायला अविनाश, विशाल निशाद।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार