Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals: लुंगी एंगिडी (Lungi Ngidi) और टी नटराजन (T Natarajan) की शानदार गेंदबाजी के बाद समीर रिजवी (Sameer Rizvi) की अर्धशतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार (1 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली की यह लखनऊ के खिलाफ लगातार पांचवीं जीत है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ 18.4 ओवर में 141 रनों पर ऑलआउट हो गई। टॉप स्कोरर रहे अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 36 रन बनाए और मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। लेकिन कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। मेजबान टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एंगिडी ने 27 रन देकर 3 विकेट, टी नटराजन ने 29 रन देकर 3 विकेट अपने खाते में 2 विकेट डाले। इसके अलावा कुलदीप यादव ने 2 विकेट, कप्तान अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरूआत बहुत खराब रही और टॉप ऑर्डर पूरी तरफ फ्लॉप हो गया। 26 रन के कुल स्कोर तक केएल राहुल (0), पथुम निसांका (1), नीतीश राणा (15) और कप्तान अक्षर पटेल (0) सस्ते मे पवेलियन लौट गए।
नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 76 गेंदों में नाबाद 119 रनों की नाबाद साझेदारी की। रिजवी ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ेते हुए 47 गेंदों में नाबाद 70 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं स्टब्स ने 32 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाकर उनका बखूबी साथ निभाया। जिसकी बदौलत दिल्ली ने 17.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली।
Also Read: LIVE Cricket Score
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने 2 विकेट, मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने 1-1 विकेट लिया।