गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) पर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Shubman Gill) के खिलाफ एक रन से मिली जीत के दौरान धीमी ओवर-रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
गुजरात का इस सीज़न का पहला यह अपराध है, जिसके चलते उनपर 12 लाख का जुर्माना लगा। बुधवार को डेथ ओवर्स के दौरान मैदान में बार-बार हुई चर्चाओं के कारण टीम ज़रूरी ओवर गति से पीछे रन रेट से पीछे रह गई।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने दिल्ली के सामने 211 रनों का लक्ष्य रखा, जिसमें 70 रन के साथ गिल टॉप स्कोरर रहे। जबकि जोस बटलर ने 52 रन, वॉशिंगटन सुंदर ने 55 रन बनाए।
केएल राहुल (92) और फिर डेविड मिलर (41*) ने मैच को एक बेहद रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया। जिसके चलते गिल लगातार अपने सीनियर गेंदबाजों प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज से सलाह-मशविरा कर रहे थे, ताकि वे अपनी टीम को जीत दिला सकें। इस कारण ओवर-रेट पर असर पड़ा।
धीमी ओवर-रेट के कारण मैच के दौरान एक पेनल्टी भी लगी। गुजरात को आखिरी ओवर में 13 रन बचाने थे और और धीमी ओवर-गति के काऱण इनर सर्कल के बाहर केवल चार खिलाड़ियों को ही रहने की अनुमति थी।
हालांकि प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार तरीके से अपना संयम बनाए रखा और 1 रन से रोमांचक जीत हासिल की, इसमें मिलर की एक गलती भी उनके पक्ष में गई। आखिरी 3 गेंदों पर जब 8 रनों की ज़रूरत थी, तब मिलर ने चौथी गेंद को लॉन्ग-ऑफ़ के ऊपर से छक्के के लिए उड़ा दिया। फिर, सबको हैरान करते हुए उन्होंने पांचवीं गेंद पर एक रन लेने से मना कर दिया। अगर वह रन ले लेते, तो मैच टाई हो जाता।
कृष्णा ने आखिरी गेंद पर एक बेहतरीन बाउंसर डाली, जिस पर मिलर बल्ला नहीं लगा पाए। वहीं, जोस बटलर ने सटीक थ्रो से सीधे स्टंप्स उड़ा दिए और कुलदीप यादव को क्रीज़ से काफ़ी दूर रन आउट कर दिया। इसके साथ ही गुजरात ने मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की।