Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने रविवार (5 अप्रैल) को सनराजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदाराबद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में अपनी शानदार गेंदबाजी से खास रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

शमी लखनऊ के लिए पारी का पहला ओवर डालने उतरे और आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद तीसरे ओवर करने उतरे औऱ पहली ही गेंद पर ट्रैविस हेड (7) को भी अपना शिकार बनाया।

Advertisement

शमी आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में जहीर खान को पछाड़कर शमी सातवें नंबर पर आ गए हैं। उनके इस मैच को मिलाकर आईपीएल में पावरप्ले में 54 विकेट हो गए हैं, वहीं जहीर ने अपने आईपीएल करियर में पावरप्ले में 52 विकेट लिए थे।

इसके अलावा आईपीएल  2023 से पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं, उन्होंने इस दौरान 25 विकेट लेकर भुवनेश्वर कुमार की बराबरी की।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए पहले मैच में शमी ने पारी की पहली ही गेंद पर केएल राहुल को आउट किया था।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में लखनऊ ने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।

Advertisement

टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब: ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पेन, शिवम मावी, जीशान अंसारी

Also Read: LIVE Cricket Score

लखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट सब: आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज़ अहमद, एनरिक नॉर्खिया, हिम्मत सिंह

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार