IPL 2026 Orange Cap Table Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार (27 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में 15 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए।
इस मुकाबले के साथ ही कोहली ऑरेंज कैप टेबल में हेनरिक क्लासेन और शुभमन गिल को पछाड़कर दोबारा टॉप 5 में वापस आ गए हैं। कोहली के 8 मैच में 58.50 की औसत और 162.50 की स्ट्राईक रेट से 351 रन बनाए हैं। 8 मैच में 380 रन के साथ अभिषेक शर्मा ने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया हुआ है।
आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप टेबल
अभिषेक शर्मा – 380 रन
केएल राहुल- 358 रन
वैभव सूर्यवंशी- 357 रन
विराट कोहली- 351 रन
हेनरिक क्लासेन- 349 रन
अपनी पारी के दौरान 11 रन बनाते ही कोहली ने आईपीएल में अपने 9000 रन पूरे कर लिए। टूर्नामेंट के इतिहास में कोहली यह मुकाम हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली को 9 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली 16.3 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। एक समय स्कोर 8 रन पर 6 विकेट था लेकिन निचले क्रम में अभिषेक पोरेल (30 रन) की पारी ने टीम को सबसे कम स्कोर सिमटने से बचा लिया।
आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने 4 विकेट, भुवनेश्ववर कुमार ने 3 विकेट, सुयश शर्मा,क्रुणाल पांड्या औऱ रसिख सलाम डार ने 1-1 विकेट लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवर मे ही 1 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर लिया। कोहली के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद 34 रन बनाए।