इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 58वां मुकाबला गुरुवार, 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच HPCA स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से एक दिन पहले हुई बारिश ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि क्या मैच के वक्त बारिश होगी या नहीं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मैच के दिन धर्मशाला में बारिश के साथ-साथ तूफ़ान आने की भी संभावना है। हालांकि, शाम के समय बारिश होने की संभावना काफ़ी कम है और मैच के समय खेल में रुकावट आने का चांस भी बहुत कम है। देश के कई हिस्सों में जहां अभी भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं धर्मशाला में अपने हिल-स्टेशन वाले मौसम की वजह से काफ़ी ठंडक रहने की उम्मीद है।
मैच के दौरान तापमान 17°C के आस-पास रहने की संभावना है, जिससे आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ एक सुहावनी शाम का माहौल बनेगा। हालांकि, बीच-बीच में हल्की बारिश होने की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन मौजूदा पूर्वानुमानों के मुताबिक, मौसम का मैच पर कोई खास असर नहीं पड़ना चाहिए।गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब पंजाब किंग्स ने 16.3 ओवर में 196 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह (39 गेंदों पर नाबाद 89 रन) और कैप्टन श्रेयस अय्यर (35 गेंदों पर 66 रन) ने अर्धशतक ठोके थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
ये मुकाबला धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम टी20 क्रिकेट में रन चेज़ करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 7 रन चेज और 4 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 135 रन रहा है। IPL 2026 में धर्मशाला के मैदान पर अब तक एक ही मुकाबला खेला गया है जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 19 ओवर में 211 रन चेज करके पंजाब किंग्स को 3 विकेट से धूल चटाई। इस मुकाबले में 39 ओवर के खेल में 426 रन बने और 12 विकेट गिरे।