IPL 2026 Playoffs qualification scenario for Punjab Kings: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 के दूसरे हाफ में खराब फॉर्म से गुजर रही है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुरुवार को धर्मशाला मे खेले गए मुकाबले में भी पंजाब को हार मिली और यह मौजूदा सीजनमें उसकी लगातार पांचवीं हार है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई 1 गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली। प्लेऑफ़ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई ने अब पंजाब पर प्लेऑफ़ में जगह बनाने के लिए भारी दबाव डाल दिया है।
पंजाब कैसे पहुंच सकती है आईपीएल 2026 प्लेऑफ में
सीज़न की शुरुआत में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन शानदार रहा था और पहले सात मैच में टीम एक भी मुकाबला नहीं हारी थी। हालाँकि, हालात अचानक बदल गए और इसके बाद वो लगातार पांच मैच हार गए। पंजाब 12 मैचों में 13 पॉइंट्स पर अटका हुआ है, और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स तथा सनराइजर्स हैदराबाद उससे आगे हैं।
पंजाब को अपने अगले दो मैच आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने हैं। लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
Punjab Kings' defeat has boosted the playoff hopes of both CSK and RR