IPL 2026 Points Table Update: पंजाब किंग्स (PBKS) ने शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पंजाब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद चेन्नई ने 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। जिसमें आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रन, शिवम दुबे ने 27 गेंदों में नाबाद 45 रन और सरफराज खान ने 12 गेंदों में 32 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18.4 ओवर में 5 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों में 50 रन, प्रभसमिरन सिंह ने 34 गेंदों में 43 रन, प्रियांश आर्य ने 11 गेंदों में 39 रन की पारी खेली।
पंजाब की यह लगातार दूसरी जीत है औऱ राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर पहले नंबर पर आ गई है। पंजाब का नेट रनरेट +0.637 हो गया है। वहीं चेन्नई लगातार दूसी हार के बाद सबसे नीचे दसवें नंबर पर बनी हुई है। चेन्नई का नेट रनरेट गिरकर -2.562 हो गया है।
राजस्थान, आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स औऱ मुंबई इंडियंस ने एक-एक मैच खेला है औऱ क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर है। सनराइजर्स हैदराबाद को दो मैच में एक जीत औऱ एक हार मिली है और टीम पॉइंट्स टेबल मे छठे नंबर पर है।
ऑरेंज औऱ पर्पल कैप
Also Read: LIVE Cricket Score
सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली के पास है। उन्होंने पहले दो मैच में 108 की औसत औऱ 163.64 की स्ट्राईक रेट से 108 रन बनाए हैं।
सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए पर्पल कैप पर कब्जा पंजाब के तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक के पास है, जिन्होंने दो मैच में पांच विकेट अपने खाते में डाले हैं।