IPL 2026 Purple Cap Table Update: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सोमवार (27 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए आईपीएल 2026 के मुकाबले के बाद पर्पल कैप पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर हुआ है। 

Advertisement

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शानदार  गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही अंशुल कंबोज को पछाड़कर भुवनेश्वर ने पर्पल कैप पर कब्जा कर लिया है, उनके अब 8 मैच में 14 विकेट हो गए हैं। 

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा के भी 14-14 विकेट हैं। लेकिन बेहतर औसत  और इकॉनमी रेट के चलते भुवनेश्वर टॉप पर हैं। 

आईपीएल 2026 पर्पल कैप टेबल अपडेट

भुवनेश्वर कुमार -  14 विकेट

अंशुल कंबोज- 14 विकेट

Advertisement

ईशान मलिंगा- 14 विकेट

जोफ्रा आर्चर- 13 विकेट

प्रिंस यादव- 13 विकेट

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया।  पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली 16.3 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। एक समय स्कोर 8 रन पर 6 विकेट था लेकिन निचले क्रम में अभिषेक पोरेल (30 रन) की पारी ने टीम  को सबसे कम स्कोर सिमटने से बचा लिया। 

भुवनेश्वर के अलावा जोश हेजलवुड ने 4 विकेट  सुयश शर्मा,क्रुणाल पांड्या औऱ रसिख सलाम डार ने 1-1 विकेट  लिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवर मे ही 1 विकेट  के नुकसान पर जीत हासिल कर लिया। देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद 34 रन और विराट कोहली ने नाबाद 23 रन बनाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार