IPL 2026 Purple Cap Table Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच शुक्रवार (24 अप्रैल) को एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में पर्पल कैप की रेस में कोई बदलाव देखने को नहीं मिली। क्योंकि गुजरात के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा इस मैच में आरसीबी के खिलाफ एक भी विकेट नहीं ले सके।
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज ऑरेंज कैप के टेबल में टॉप पर बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक 7 मुकाबलों में सर्वाधिक 14 विकेट लिए हैं। उनके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव हैं।
आईपीएल 2026 पर्पल कैप टेबल के टॉप 5 गेंदबाज
अंशुल कंबोज- 14 विकेट
प्रिंस यादव- 13 विकेट
ईशान मलिंगा- 12 विकेट
प्रसिद्ध कृष्णा- 12 विकेट
जोफ्रा आर्चर- 11 विकेट
गौरतलब है कि इस मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर सीजन में अपनी पांचवीं जीत हासिल की है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने साईं सुदर्शन के शानदार शतक की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन का विशाल स्कोर बनाया। उनके अलावा कोई खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ सका।
Also Read: LIVE Cricket Score
जवाब में आरसीबी ने 18.5 ओवर में 5 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। जिसमें प्लेयर ऑफ द मैच विराट कोहली ने 44 गेंदों में 81 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 115 रन की साझेदारी हुई।