राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में अपने कोटे के चार ओवर में 47 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। संदीप ने आरसीबी के टॉप स्कोरर रहे कप्तान रजत पाटीदार को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड्स बना दिए।

Advertisement

इस एक विकेट के साथ ही संदीप ने आईपीएल में 150 विकेट पूरे कर लिए और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह चौथे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 140 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। 

Advertisement

बतौर भारतीय सबसे ज्यादा विकेट के मामले में भुवनेश्वर कुमार टॉप पर हैं, जिनके नाम लीग में 200 विकेट दर्ज हैं। उनके बाद 183 विकेट के साथ जसप्रीत बुमराह दूसरे औऱ 151 विकेट के साथ हर्षल पटेल तीसरे स्थान पर हैं।  

इसके अलावा संदीप आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं। संदीप शर्मा ने आरसीबी के खिलाफ 22 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23.6 के औसत से 30 विकेट हासिल किए हैं। इ इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर काबिज जसप्रीत बुमराह के नाम पर कुल 29 विकेट दर्ज हैं।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में राजस्थान ने आरसीबी को 6 विकेट से हराकर मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत दर्ज की। राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल मे टॉप पर बनी हुई है। 
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। जिसमें कप्तान रजत पाटीदार ने 40 गेंदों में 63 रन, विराट कोहली ने 16 गेंदों में 32 रन औऱ वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में 29 रन बनाए।

राजस्थान के लिए रवि बिश्नोई,ब्रिजेश शर्मा औऱ जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट, संदीप शर्मा औऱ रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जवाब में राजस्थान ने 2 ओवर बाकी रहते हुए ही जीत हासिल कर ली। ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों में नाबाद 81 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रन की तूफानी पारी खेली।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार