Rajasthan Royals Probable Playing XI Vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 62वां मुकाबला रविवार, 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (DC vs RR) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
रियान पराग की होगी वापसी: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टीम का पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। हालांकि RR फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि वो पूरी तरह फिट हो गए हैं और आज खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। याद दिला दें कि रियान को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच (1 मई) में ही हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। उनकी गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल ने टीम की कैप्टेंसी की थी।
शिमरोन हेटमायर का कट सकता है पत्ता: RR की XI में कैप्टन रियान की वापसी होती है तो ऐसे में प्लेइंग कॉम्बिनेशन से सीधा तौर पर कैरेबियाई बल्लेबाज़ शिमरोन हेटमायर बाहर होंगे। 29 साल के हेटमायर बिल्कुल भी फॉर्म में नहीं हैं और उन्होंने सीजन में अब तक 8 मैचों में 13 की औसत से सिर्फ 78 रन बनाए हैं।
बताते चलें कि RR अपने कॉम्बिनेशन को संतुलित करने के लिए तेज गेंदबाज़ नंद्रे बर्गर को खेलने का मौका दे सकती है। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर वो जरूरत के अनुसार बल्लेबाज़ शुभम दुबे या तेज गेंदबाज़ तुषार देशपांडे को चुन सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, यश पुंजा, नंद्रे बर्गर। इम्पैक्ट प्लेयर - शुभम दुबे/तुषार देशपांडे।
Also Read: LIVE Cricket Score
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, यशराज पुंजा, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्वेना मफाका, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला।