Sai Sudharsan Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के सलामी बल्लेबाज़ साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने KKR के खिलाफ महज़ 28 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के जड़कर नाबाद 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि KKR vs GT मुकाबले में 24 साल के साईं सुदर्शन ने अर्धशतक ठोककर अपने 3000 टी20 रन भी पूरे किए हैं। उन्होंने 79 मैचों की 78 पारियों में ये कारनामा किया। खास बात ये है कि साईं पुरुष क्रिकेट में सबसे तेज 3000 टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने शॉन मार्श का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया है।
टी20 में सबसे कम पारियों में 3000 रन
- साईं सुदर्शन - 78
- शॉन मार्श - 85
- डार्सी शॉर्ट - 86
- डेवोन कॉनवे - 86
- क्रिस ग्रेल - 87
इसके अलावा ये भी जान लीजिए कि साईं सुदर्शन ने हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ों का रिकॉर्ड भी तोड़ा है और वो IPL में गुजरात टाइटंस के लिए लगातार सर्वाधिक अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने साल 2026 के IPL सीजन में लगातार चार अर्धशतक लगाकर ये कारनामा किया। हार्दिक और शुभमन गिल ने GT के लिए लगातार तीन पारियों में अर्धशतक ठोके हैं।
इतना ही नहीं, साईं IPL के करंट सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने 13 मैचों में 46.17 की इकोनॉमी से 554 रन बनाकर शुभमन गिल और हेनरिक क्लासेन को पछाड़कर ऑरेंज कैप अपने सिर सजाया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
बात करें अगर KKR vs GT मैच के नतीजे की तो ये मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स ने 247 रन डिफेंड करके गुजरात टाइटंस से 29 रनों से जीता। GT पर जीत के बाद अब KKR पॉइंट्स टेबल पर सातवें पायदान पर पहुंच गई है। उनके नाम 12 मैचों में 5 जीत के साथ 11 अंक दर्ज है। दूसरी तरफ GT 13 मैचों में 8 जीत और 16 अंक के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद है।