इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2027) के प्लेयर ऑक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फ्रेंचाइजी को नीलामी की संभावित तारीख और वेन्यू की जानकारी दे दी है। 

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर 2026 को गोवा में आयोजित की जा सकती है। इसके लिए ITC ग्रैंड गोवा को वेन्यू के तौर पर चुना गया है। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई की लॉजिस्टिक्स टीम ने शनिवार, 17 अक्टूबर को फ्रेंचाइजी को व्हाट्सऐप के जरिए यह जानकारी दी। इसका मुख्य उद्देश्य टीमों को यात्रा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की बुकिंग पहले से करने में मदद करना है। बताया गया है कि ऑक्शन से एक दिन पहले यानी 15 दिसंबर 2026 को प्री-ऑक्शन ब्रीफिंग भी आयोजित की जाएगी।
 

हालांकि, कई फ्रेंचाइजी को यह संदेश मिल चुका है, लेकिन टीमों के मालिक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अभी भी बीसीसीआई की ओर से औपचारिक ईमेल का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ऑक्शन की तारीख और वेन्यू को लेकर अंतिम आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

आईपीएल 2027 के ऑक्शन की सबसे खास बात यह है कि इस बार इसे भारत में आयोजित किया जाएगा। पिछले तीन संस्करणों के ऑक्शन विदेश में हुए थे। दुबई, जेद्दा और अबू धाबी में खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई थी। 

मिनी ऑक्शन होने के कारण इस बार ज्यादातर टीमों के अपने मौजूदा स्क्वॉड को बरकरार रखने की उम्मीद है। हालांकि, फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करके अपनी जरूरत के हिसाब से नए खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं यह भी जान लीजिए कि सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर 2026 तक अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची जमा करनी होगी। इसके बाद यह साफ हो जाएगा कि कौन से खिलाड़ी अपनी पुरानी टीम के साथ बने रहेंगे और किन खिलाड़ियों को नीलामी में उतरना होगा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार