आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े और चर्चित खिलाड़ी शामिल हैं, जैसे एमएस धोनी, मिचेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, ट्रैविस हेड, नीतीश राणा, मथीशा पथिराना और एनरिक नॉर्खिया। इन खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने रिलीज कर दिया है, यानी अब वे 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली आईपीएल 2027 मिनी नीलामी में शामिल होंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, जैक फॉल्क्स, अमन खान, प्रशांत वीर, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, डायन फॉरेस्टर और मैकनील नोरोन्हा को रिलीज कर दिया है। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी है, लेकिन वे मेंटॉर की भूमिका में फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहेंगे। ऑक्शन के लिए सीएसके के पर्स में 28.05 करोड़ रुपए शेष हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को रिलीज कर दिया है; वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण उनके उपलब्ध रहने की संभावना कम है। इस लिस्ट में भारतीय बल्लेबाज नीतीश राणा और विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल भी शामिल हैं। फ्रेंचाइजी ने पाथुम निसंका, बेन डकेट, करुण नायर, साहिल पारख, दुष्मंथा चमीरा, रेहान अहमद और अजय मंडल को भी रिलीज किया है। दिल्ली के पास ऑक्शन के लिए 39.5 करोड़ रुपए की रकम मौजूद है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने भारत के तेज गेंदबाज अवेश खान, साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया और श्रीलंकाई ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को रिलीज कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने इनके अलावा मैथ्यू ब्रीत्जके, जॉर्ज लिंडे, नमन तिवारी और अर्शिन कुलकर्णी को भी रिलीज किया है। सभी 10 टीमों में से लखनऊ के पास सबसे बड़ा पर्स है, जिसमें 47.45 करोड़ रुपए बचे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने ऑक्शन से पहले अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान और भारत के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे को रिलीज कर दिया है। इनके अलावा रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, आकाश दीप, उमरान मलिक, नवदीप सैनी, तेजस्वी दहिया, ब्लेसिंग मुजराबानी, दक्ष कामरा और लवनीत सिसोदिया को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। केकेआर के पास 41.65 करोड़ रुपए बचे हैं, जो सभी 10 फ्रेंचाइजी में दूसरी सबसे बड़ी रकम है।

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैकब बेथेल के साथ-साथ रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा ​​और सात्विक देसवाल शामिल हैं। बेंगलुरु की इस फ्रेंचाइजी के पास नीलामी के लिए 14.15 करोड़ रुपए बचे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड और श्रीलंकाई ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस को रिलीज किया है। फ्रेंचाइजी ने जिन अन्य खिलाड़ियों को रिलीज किया है, उनमें भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट, दिलशान मदुशंका, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्जी और डेविड पायने शामिल हैं। एसआरएच के पास नीलामी के लिए पर्स में 40.15 करोड़ रुपए शेष हैं।

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर और भारत के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ियों एडम मिल्ने और क्वेना मफाका को रिलीज कर दिया है। इनके अलावा कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह, विग्नेश पुथुर और रवि सिंह को भी रिलीज किया गया है। नीलामी के लिए राजस्थान के पास 27.05 करोड़ रुपए उपलब्ध होंगे।

पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल ओवेन को रिलीज किया है। फ्रेंचाइजी ने इनके अलावा नेहल वढेरा, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद को भी रिलीज किया है। पंजाब के पास अब 18.6 करोड़ रुपए शेष हैं।

मुंबई इंडियंस (एमआई) ने न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और भारत के तेज गेंदबाज दीपक चाहर के साथ-साथ अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजनफर को रिलीज कर दिया है। इसके साथ अथर्व अंकोलेकर, केशव महाराज, मोहम्मद इजहार, दानिश मलेवार, मयंक मार्कंडे और मयंक रावत को भी रिलीज किया गया है। टीम के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या को पहले ही पंजाब किंग्स से अर्शदीप सिंह के बदले ट्रेड किया जा चुका है। मिनी-नीलामी से पहले मुंबई के पास 32.6 करोड़ रुपए उपलब्ध होंगे।

गुजरात टाइटंस (जीटी) ने भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और बल्लेबाज शाहरुख खान को रिलीज किया है। इनके अलावा ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया और कॉनर एस्टरहुइज़ेन को भी टीम से बाहर किया गया है। 10 टीमों में से गुजरात के पास सबसे कम बजट है, और उनके पास नीलामी के लिए 8.75 करोड़ रुपए उपलब्ध हैं।

आईपीएल 2027 मिनी-नीलामी से पहले रिलीज किए गए खिलाड़ी:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, सात्विक डेसवाल।

गुजरात टाइटंस: इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, शाहरुख खान, कॉनर एस्टरहुइजन।

कोलकाता नाइट राइडर्स: मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, अजिंक्य रहाणे, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, आकाश दीप, उमरान मलिक, नवदीप सैनी, तेजस्वी दहिया, ब्लेसिंग मुजरबानी, दक्ष कामरा, लवनिथ सिसोदिया।

मुंबई इंडियंस: ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, केशव महाराज, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, मयंक मारकंडे, मयंक रावत।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, कामिंदु मेंडिस, जयदेव उनादकट, दिलशान मदुशंका, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, डेविड पायने।

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, जैक फॉल्क्स, अमन खान, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, डियान फॉरेस्टर, मैकनील नोरोन्हा।

लखनऊ सुपर जाइंट्स: अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, वानिंदु हसरंगा, मैथ्यू ब्रीत्जके, जॉर्ज लिंडे, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी।

राजस्थान रॉयल्स: शिमरॉन हेटमायर, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, क्वेना मफाका, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह।

पंजाब किंग्स: लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।

दिल्ली कैपिटल्स: मिचेल स्टार्क, नितीश राणा, अभिषेक पोरेल, पथुम निसांका, बेन डकेट, करुण नायर, साहिल पारख, दुष्मंथा चमीरा, रेहान अहमद, अजय मंडल।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार