बेंगलुरू, 27 जनवरी | इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए जारी नीलामी के पहले दिन शनिवार को सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ की कीमत में खरीदा। वहीं, पहले दिन की नीलामी में मनीष पांडे और लोकेश राहुल सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे। मनीष पांडे को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ रुपये में तो इतनी रकम में किंग्स इलेवन पंजाब ने राहुल को अपने साथ जोड़ा। 

Advertisement

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

पहले दिन की नीलामी में क्रिस गेल, लसिथ मलिंगा, ईशांत शर्मा, मिशेल मैक्लेघन, मुरली विजय, जेम्स फॉल्कनर, जोस हाजलेवुड, हाशिम अमला, जॉनी बेयर्सटो, सैम बिलिंग्स, पार्थिव पटेल और जोए रूट जैसे खिलाड़ियों को कोई भी खरीददार नहीं मिला। 

 
Advertisement

वहीं दो बार कोलकाता को खिताब दिलाने वाले कप्तान गौतम गंभीर की अपनी घरेलू टीम दिल्ली डेयरडेविल्स में वापसी हुई है। दिल्ली ने गंभीर के लिए 2.8 करोड़ रुपये की कीमत अदा की है। अंडर-19 भारतीय टीम के कप्तान प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए दिल्ली ने 1 करोड़ 20 लाख रुपये की कीमत चुकाई। 

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

पिछले सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल चुके कागिसो रबादा के लिए चेन्नई ने 4.2 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी, लेकिन दिल्ली ने राइट टू मैच का उपयोग करते हुए एक बार फिर रबादा को अपने साथ जोड़ लिया। वहीं दिल्ली के लिए पिछले सीजन में खेलने वाले संजू सैमसन इस बार राजस्थान के लिए खेलते नजर आएंगे।

 

राजस्थान ने उनके लिए आठ करोड़ रुपये की कीमत दी है। सैमसन पहले भी राजस्थान के लिए खेल चुके हैं। वहीं दिल्ली ने मोहम्मद शमी के लिए भी राइट टू मैच का उपयोग किया। शमी को हैदराबाद ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा था। 

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

दो करोड़ के आधार कीमत वाले मैक्सवेल को दिल्ली ने नौ करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है। मैक्सवेल के हमवतन स्टार्क को कोलकाता अपने साथ 9.4 करोड़ रुपये शामिल करने में सफल रही। स्टार्क के लिए पंजाब ने भी अच्छी बोली लगाई। पंजाब ने इसके साथ ही ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को 7.6 करोड़ रुपये की कीमत में अपने साथ जोड़ा। वह पहले चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते थे, लेकिन चेन्नई ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। पंजाब ने अश्विन को खरीदने में चेन्नई और राजस्थान को मात दी। 

 
Advertisement

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

पंजाब ने ड्वायन ब्रावो को अपने साथ उनकी आधार कीमत दो करोड़ रुपये में शामिल कर लिया था, लेकिन चेन्नई ने राइट टू मैच अधिकार का उपयोग करते हुए ब्रावो को अपने साथ ही बनाए रखा। 

वहीं शिखर धवन (हैदराबाद), केरन पोलार्ड (मुंबई) अंजिक्य रहाणे (राजस्थान रॉयल्स) और फाफ डु प्लेसिस (चेन्नई) को उनकी पुरानी टीमों ने अपने साथ ही रखा है। 

चेन्नई ने हरभजन सिंह को दो करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन के लिए हैदराबाद ने दो करोड़ रुपये की कीमत चुकाई। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

आईपीएल की शुरुआत पंजाब के साथ करने वाले युवराज सिंह एक बार फिर अपने गृह प्रदेश में ही लौट आए हैं। उनके लिए पंजाब ने दो करोड़ रुपये की कीमत चुकाई। केदार जाधव के लिए चेन्नई ने 7.8 करोड़ रुपये की कीमत अदा की है। 

 

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

न्यूजीलैंड को कोलिन मुनरो और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को दिल्ली ने अपने साथ जोड़ा है। दिल्ली ने इन दोनों खिलाड़ियों के लिए 1.9 और 1.5 करोड़ रुपये की कीमत अदा की। 

पंजाब मार्कस स्टोइनिस और डेविड मिलर को अपने साथ वापस लाने में सफल रहे हैं। इन दोनों के लिए पंजाब ने क्रमश: 6.20 करोड़ और तीन करोड़ रुपये की कीमत अदा की है। इनके अलावा पंजाब ने एरॉन फिंच के लिए 6,20 करोड़ और करुण नायर के लिए 5.60 करोड़ की कीमत चुकाई है। 

 

अंबाती रायडू इस बार चेन्नई की जर्सी में नजर आएंगे। उनके लिए धौनी की टीम ने दो करोड़ 20 लाख रुपये दिए हैं। चेन्नई ने आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन को भी अपनी टीम में जोड़ा है। उनके लिए दो बार की विजेता ने चार करोड़ रुपये दिए हैं। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

रोबिन उथप्पा एक बार फिर कोलकाता के लिए खेलते दिखेंगे। कोलकाता ने उनके लिए 6.40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। कोलकाता ने दिनशे कार्तिक को भी 7.40 करोड़ रुपये में अपने साथ शामिल किया है। 

मुंबई ने अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करते हुए आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और बांग्लादेश के मुस्ताफीजुर रहमान को क्रमश: 5.40 और 2.20 करोड़ रुपये में अपने साथ शामिल किया है। 

Advertisement

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

वहीं बेंगलोर ने क्रिस वोक्स के लिए 7.40, उमेश यादव के लिए 4.20, क्विंटन डी कॉक के लिए 2.80, कोलिन डे ग्रांडहोम के लिए 2.20 और मोइन अली के लिए 1.70 करोड़ रुपये की कीमत दी है। पिछले सीजन में अपनी मिस्ट्री स्पिन से सभी को प्रभावित करने वाले राशिद खान के लिए हैदराबाद ने राइट टू मैच का उपयोग किया। उनको पंजाब ने नौ करोड़ रुपये की कीमत में खरीद लिया था। 

पिछले सीजन में मुंबई के लिए अपने बल्ले का जौहर दिखाने वाले नीतिश राणा इस बार कोलकाता के लिए खेलेंगे। वहीं कोलकाता ने कुलदीप यादव के लिए राइट टू मैच का उपयोग करते हुए उन्हें रिटेन किया। कोलकाता ने पीयूष चावला को भी अपने साथ ही रखा है। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

अंडर-19 विश्व कप में धूम मचाने वाले तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी भी कोलकाता में 3.20 करोड़ रुपये की कीमत में गए। अंडर-19 टीम के शुभमन गिल को भी कोलकाता ने 1.80 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। 

 

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

पुणे के लिए पिछले सीजन में बल्ले से कमाल दिखाने वाले राहुल त्रिपाठी इस बार राजस्थान के लिए खेलेंगे। उनके लिए राजस्थान ने तीन करोड़ 40 लाख रुपये दिए। ससेक्स काउंटी के लिए खेलने वाले वेस्टइंडीज के 22 साल के हरफनमौला खिलाड़ी जोफरा आर्चर राजस्थान के साथ आईपीएल पदार्पण करेंगे। उनके लिए राजस्थान ने 7.2 करोड़ रुपये दिए। 

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

पिछले सीजन में गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स के लिए खेलने वाले ईशान किशन को मुंबई ने 6.20 करोड़ में अपने साथ किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार