आईपीएल 2021 से पहले मिनी ऑक्शन होगा। ऐसे में बीसीसीआई ने सभी फ्रैंचाइजी को यह फरमान दिया है कि वो अपने रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट 20 जनवरी से पहले जमा कर दें।

Advertisement

इसके अलावा वो भारतीय खिलाड़ियों जो किसी भी टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट में नहीं है और वो चाहते है कि आईपीएल की ऑक्शन लिस्ट में उनका नाम भी दर्ज हो वो 4 फरवरी को शाम 5 बजे से पहले ऑनलाइन फॉर्म भर के खुद को रजिस्टर करवा सकते है। इसके अलावा जो ओरिजिनल डॉक्यूमेंट है वो उन्हें पोस्ट के माध्यम से 12 फरवरी तक भेज सकते हैं।

Advertisement

आईपीएल के सीओओ और बीसीसीआई के सीईओ हेमांग अमीन ने उस प्रक्रिया के बारे में बताया जिसे पूरा करके भारत के कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। हालांकि ये प्रक्रिया उन खिलाड़ियों के लिए नहीं है जो पहले से ही किसी ना किसी आईपीएल टीम के साथ पहले से कॉन्ट्रैक्ट में है। 

इसके अलावा हेमांग अमिन ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बीसीसीआई किसी भी खिलाड़ी के मैनेजर या किसी एजेंट के साथ डील नहीं करेगी। जिन खिलाड़ियों को आईपीएल नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज करवाना है वो उनके राज्य क्रिकेट संघ के मंजूरी के बिना नहीं हो सकता। साथ ही अगर कोई ऐसा अनकैप्ड खिलाड़ी जिसने रिटायरमेंट ले लिया हो और वो आईपीएल नीलामी में अपना नाम देना चाहता हो उन्हें बीसीसीआई के पास लिखित में एक अर्जी देनी होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार