IPL Auction 2021: आईपीएल 2021 के मिनी ऑक्शन के दौरान मुबंई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने साउथ अफ्रीका के 20 वर्षीय तेज गेंदबाज मार्को जैनसन (Marco Jansen) को टीम में शामिल किया है। मार्को जैनसन को मुबंई की टीम ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में ही खरीदने में कामयाबी पाई है। मार्को जैनसन जिसपर मुंबई के अलावा अन्य किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई वह टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

Advertisement

मार्को जैनसन के आकड़े इस बात के गवाही देते हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जानसन का रिकॉर्ड शानदार है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 20.51 की शानदार औसत के साथ सिर्फ 12 मैचों में 52 विकेट चटकाए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि मुंबई फ्रेंचाइजी ने किसी युवा खिलाड़ी पर दाव लगाया हो।

Advertisement

इससे पहले आईपीएल 2015 की नीलामी के दौरान उन्होंने युवा हार्दिक पांड्या को बेस प्राइस पर खरीदा था इसके अलावा उन्होंने जसप्रीत बुमराह पर भी भरोसा जताया था। आज बुमराह और हार्दिक जिस मुकाम पर हैं उसमें कहीं न कहीं मुंबई इंडियंस का भी हाथ है। ऐसे में मार्को जैनसन का मुंबई की टीम में शामिल होना किसी नए तूफान का संकेत हो सकता है।

जहीर खान ने जताई हैरानी: मार्को पर किसी भी फ्रेंचाइजी द्वारा बोली ना लगाए जाने पर जहीर खान ने कहा था, 'मार्को जैनसन दक्षिण अफ्रीका में एक बहुत उच्च श्रेणी के गेंदबाज हैं। हम वास्तव में उन्हें इतनी कम कीमत पर टीम में शामिल करके आश्चर्यचकित थे। हम उसके आसपास कुछ और बोली लगाने की उम्मीद कर रहे थे।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार