आईपीएल 2021 से पहले चेन्नई में चल रही नीलामी में गेंदबाजों और ऑलराउंडर की चांदी हो गई। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 167.75 रूपए में खरीदा। इसी के साथ वो आईपीएल के इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने।

Advertisement

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने 14 करोड़ 25 लाख में खरीदा। मौक्सवेल पिछली बार पंजाब किंग्स की टीम की ओर से खेले और उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जाए रिचर्डसन को 14 करोड़ रूपए में पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ रूपए में खरीदा।

Advertisement

आईपीएल की इतिहास में यह पहली बार हुआ जब एक सीजन की नीलामी में 3 खिलाड़ियों को 14 करोड़ या उसस ज्यादा की रकम मिली है।

मॉरिस ने 16.75 करोड़ पाते ही भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह को पिछे छोड़ा जिन्हें साल 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ रूपए में खरीदा था।

इन सभी खिलाड़ियों के अलावा भारत के अनकैप्ड खिलाड़ी कृष्णपा गौतम को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 9.25 करोड़ रूपए में खरीदा।
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार