21 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)> आईपीएल ऑक्शन से पहले युवराज सिंह और हरभजन सिंह को लेकर एक बड़ी खबर आई है।  क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

किंग्स इलेवन पंजाब के हेड कोच सहवाग ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते कहा है कि इस बार किंग्स इलेवन पंजाब की टीम युवराज सिंह और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश कर सकती है।

Advertisement

सहवाग का कहना है कि पंजाब के क्रिकेट फैन्स भी युवराज सिंह और हरभजन सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से आईपीएल खेलते देखना चाहते हैं।

आपको बता दें कि काफी समय से युवराज सिंह नेशनल टीम से बाहर हैं तो वहीं हरभजन सिंह का इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म ही हो गया है। 

ऐसे में सहवाग ने युवी और भज्जी के बारे में ऐसा कहकर फैन्स को  बड़ी खुशखबरी दी है। गौरतलब है कि युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये रखा है।

सहवाग का मानना है कि भले ही युवी को लेकर फिटनेस पर बातें हो रही है लेकिन सभी जानते हैं कि इस फॉर्मेंट में युवी खतरनाक खिलाड़ियों में से एक हैं। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

आईपीएल 2018 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 27 और 28 जनवरी को बैंगलोर में होने वाला है। हर किसी की नजर आईपीएल ऑक्शन पर लगी है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार