18 फरवरी। पुलवामा में आतंकी हमले में 49 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद अब हर तरफ एक ही बात उठ रही है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में मैच नहीं खेलने चाहिए।
Advertisement
ऐसे में अब इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने इस बारे में अपना बयान दिया है। राजीव शुक्ला ने कहा कि जब तक कि सरकार हरी झंडी नहीं देगी, तब तक भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज संभावना नहीं है।
Advertisement
वहीं वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर राजीव शुक्ला ने कहा कि अभी वर्ल्ड कप दूर हैं और जो भी फैसला किया जाएगा वो सरकार की दरखअंदाजी के बाद ही लिया जाएगा।
गौरतलब है 16 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में मैच होने हैं।