6 सितंबर। क्रिकेट फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की माने तो महान अनिल कुंबले एक बार फिर से कोचिंग की जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

Advertisement

लेकिन इस बार कुंबले भारतीय टीम की नहीं बल्कि आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के तरफ से अपने कोचिंग का अनुभव मेंटोर के तौर पर दे सकते हैं। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS   

Advertisement

गौरतलब है कि साल 2017 में अनिल कुंबले भारतीय टीम के कोचिंग पद से इस्तीफा दे दिया था। पुणे मिरर में छपी रिपोर्ट के मुताबविक इस साल आईपीएल 2018 के लिए अनिल कुंबले को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम मेंटोर के पद पर नियुक्त कर सकती है।

इस समय दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के कोच पद की भूमिका दिग्गज रिकी पोटिंग निभा रहे हैं। हालांकि अनिल कुंबले के तरफ से अभी तक इस बात को लेकर कोई ऑफिशयल घोषणा नहीं हुई है लेकिन रिपोर्ट की माने तो दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के मालिक लगातार अनिल कुंबले के संपर्क में हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार