इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सीजन में चौथे स्थान पर रहने वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम सोमवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ लीग के 13वें सीजन की शुरूआत करेगी। सनराइजर्स ने 2016 में आईपीएल खिताब जीता है, लेकिन विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स अभी तक ट्रॉफी से दूर ही रही है।

Advertisement

इस संस्करण के लिए डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स ने टीम में कुछ बदलाव किए हैं। ऑरेंज आर्मी ने इस बार शाकिब अल हसन को रिलीज कर दिया था क्योंकि बांग्लादेश के इस ऑलराउंडर पर आईसीसी ने दो साल का बैन लगा रखा है।

Advertisement

कप्तान वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी सर्वश्रेष्ठ सलामी जोड़ियों में गिनी जाती है और अगर यह दोनों चल पड़ते हैं तो किसी भी टीम के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं।

वॉर्नर टीम सनराइजर्स के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने टीम के लिए 71 मैचों में 55.44 की औसत से 3271 रन बनाए हैं। पिछले सीजन में सनराइजर्स से जुड़े बेयरस्टो ने 10 मैचों में 55.62 की औसत से 445 रन बनाए हैं।

तेज गेंदबाजी आक्रामण की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार पर होगी। भुवनेश्वर ने दिसंबर 2019 के बाद से कोई भी पेशेवर मैच नहीं खेला है। 30 साल के भुवनेश्वर टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 86 मैचों में 109 विकेट लिए हैं। उन्हें खलील अहमद, संदीप शर्मा, बैसिल थम्पी और सिद्धार्थ कौल से मदद की जरूरत होगी।

सनराइजर्स अगर 2016 की फॉर्म को दोहराना चाहती है तो काफी कुछ उनके स्पिनरों पर निर्भर होगा कि वे यूएई की धीमी और नीची पिचों पर किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

Advertisement

स्पिन अटैक की अगुआई अफगानिस्तान के राशिद खान करेंगे और इसमें उन्हीं के देश के मोहम्मद नबी उनका साथ देंगे। नबी ने इसी महीने खत्म हुई कैरीबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में अच्छा प्रदर्शन किया था। नबी ने 12 मैचों में 5.19 की इकॉनोमी रेट से 12 विकेट लिए थे।

अफगान की इस स्पिन जोड़ी के अलावा सनराइजर्स के पास बाएं हाथ के शाहबाज नदीम हैं। झारखंड का यह गेंदबाज अपनी सटीक लाइन लेंथ के लिए जाना जाता है।

वॉर्नर की टीम के पास स्पिन ऑलराउंडरों के भी विकल्प हैं। यहां वह फाबियान ऐलेन, संजय यादव, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा में से चुन सकते हैं।

Advertisement

दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स लीग की उन तीन टीमों में से है जिसने अभी तक एक भी खिताब नहीं जीता है।

कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स की सबसे बड़ी ताकत उसकी बल्लेबाजी है और उसके कप्तान बिना किसी संदेह के मौजूदा समय में सफेद गेंद के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक हैं। ऐसे में फैंस और टीम प्रबंधन उम्मीद करेंगे कि दाएं हाथ का यह बल्लेबाज 2016 की फॉर्म को दोहराए जहां, उन्होंने चार शतक लगाए थे।

कोहली के अलावा रॉयल चैलेंजर्स के पास टी-20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक एबी डिविलियर्स है। रॉयल चैलेंजर्स की बल्लेबाजी कोहली और एबी के आसपास ही घूमती है। दोनों अगर चल जाते हैं तो रन बहते हैं। दोनों ने यह भी बताया कि मैदान पर फील्डिंग कैसे की जाती है। एरॉन फिंच के आने से टीम का टॉप ऑर्डर और मजबूत हुआ है।

Advertisement

युवा देवदूत पडीकल, फिंच के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। रॉयल चैलेंजर्स के पास ओपनिंग में जोशुआ फिलिपे का भी विकल्प है।

ऑल राउंडर क्रिस मौरिस का आना टीम के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। वह रॉयल चैलेंजर्स में उस फिनिशर की भूमिका में दिख सकते हैं, जिसकी टीम तलाश में थी।

फ्रेंचाइजी ने मौरिस के अलावा इसुरु उदाना को टीम में डेथ ओवरों की समस्या को सुलझाने के लिए रखा है। उम्मीद है दोनों डेथ ओवरों में टीम के लिए प्रभावी गेंदबाजी कर सकेंगे।

Advertisement

मध्य क्रम में रॉयल चैलेंजर्स के पास मोइन अली, शिवम दुबे और मौरिस हैं, और इन सभी में गेंदबाजी आक्रमणों पर तेजी से रन बनाने की क्षमता है।

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। नवदीप सैनी, उदाना, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव के होने से टीम का गेंदबाजी आक्रमण बेहद खतरनाक दिखाई देता है।

स्पिन में रॉयल चैलेंजर्स के पास युजवेंद्र चहल, पवन नेगी, एडम जाम्पा और वॉशिंगटन सुंदर के विकल्प हैं। कप्तान प्लेइंग-11 में किसे जगह देते हैं यह देखना होगा। यूएई की पिचों को देखते हुए इन सभी को आगे आना होगा।

Advertisement

दोनों टीमों की तुलना की जाए तो सनराइजर्स का पलड़ा थोड़ा भारी है, लेकिन वेन्यू और कंडीशन में बदलाव, दुबई में यह मैच किसी के भी पक्ष में जा सकता है। 

टीमें (सम्भावित प्लेइंग इलेवन ) 

सनराइजर्स हैदराबाद - डेविड वॉर्नर (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन/ मोहम्मद नबी, मनीष पांडे, , राशिद खान, संदीप शर्मा, शहबाज नदीम, खलील अहमद, विजय शंकर, विराट सिंह

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- विराट कोहली (कप्तान), एबी डी विलियर्स, एरॉन फिंच, जोश फिलिप, क्रिस मॉरिस, मोहम्मद सिराज, देवदत्त पडिक्कल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, शिवम दूबे, उमेश यादव

लाइव टेलीकास्ट: मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार नेटवर्क पर होगा वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर होगी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार