Delhi Capitals vs Rajasthan Royals Preview: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का दूसरा हाफ शुरू हो गया है। इसी क्रम में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स एक बार फिर आमने-सामने होंगी और स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली राजस्थान इस मैच में पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। दोनों टीमें नौ अक्टूबर को शारजाह में भिड़ी थीं, जहां दिल्ली ने 46 रनों से मुकाबला जीता था। लेकिन उस राजस्थान और इस राजस्थान की टीम में अंतर है। वो है बेन स्टोक्स।

Advertisement

स्टोक्स ने इस सीजन के अधिकतर मैच नहीं खेले हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछला मैच खेला था जिसमें सफल नहीं रहे थे। स्टोक्स को टीम प्रबंधन ने सलामी बल्लेबाजी करने उतारा था, लेकिन यह दिग्गज सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गया था। गेंदबाजी में भी सिर्फ एक ओवर फेंका था और सात रन दिए थे।

Advertisement

स्टोक्स उस समय क्वारंटीन से लौटे थे और एक दिन अभ्यास के बाद ही मैदान पर उतर गए थे। इसलिए लय में आना उनके लिए मुश्किल रहा होगा। अब जबकि उन्होंने दो दिन अभ्यास कर लिया तो लय हासिल कर ली होगी और ऐसे में यह हरफनमौला खिलाड़ी हर लिहाज से दिल्ली के लिए बड़ा खतरा है।

स्टोक्स इस मैच में पारी की शुरूआत करेंगे या नहीं यह देखना होगा। लेकिन राजस्थान के लिए बेहतर होगा कि वो स्टोक्स को मध्य क्रम में खेलाए क्योंकि मध्य क्रम या निचले क्रम में टीम के पास कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो शीर्ष क्रम के विफल होने के बाद टीम को संभाल सके।

वहीं संजू सैमसन का लगातार गिरता ग्राफ भी टीम के लिए चिंता है। शुरूआती मैचों में तूफानी पारियां खेलने वाले संजू शांत हो गए हैं। जोस बटलर और स्टीव स्मिथ दो और ऐसे बल्लेबाज हैं जो राजस्थान की किस्मत बदल सकते हैं।

पिछले मैच में राहुल तेवतिया और रियान पराग ने हैदराबाद के मुंह से जीत छीन ली थी। इसलिए इन दोनों का आत्मविश्वास भी ऊपर ही होगा, लेकिन निरंतरता बनाए रखना तेवतिया के लिए भी चुनौती है और पराग के लिए भी। पंजाब के बाद मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद तेवतिया की फॉर्म में गैप आ गया था जो हैदराबाद के खिलाफ मैच में टूटा।

Advertisement

गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर को स्टोक्स का सहयोग मिलेगा तो यह इंग्लिश जोड़ी दिल्ली के मजबूत बललेबाजी क्रम को रोकने का दम रखती है।

दिल्ली को इस मैच में ऋषभ पंत की कमी खल सकती है जो लगभग एक सप्ताह के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह आए एलेक्स कैरी तेजी से रन तो बना सकते हैं लेकिन पंत का अंदाज जुदा है और जिस तरह से पंत बल्लेबाजी करते हैं उनका कोई सानी नहीं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम को पंत की कमी साफ खली थी और टीम उतना स्कोर नहीं बना पाई थी जितना उसे बनाना चाहिए था। हां पिछले मैच में दिल्ली के लिए अच्छी बात यह रही थी कि शिखर धवन की फॉर्म लौट आई थी। वह 69 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।

Advertisement

पृथ्वी शॉ, कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी चल रहा है निचले क्रम में मार्कस स्टोयनिस टीम के लिए बड़े खिलाड़ी साबित हुए हैं। उनके साथ शिमरन हेटमायेर हैं।

गेंदबाजी में भी कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया और स्टोयनिस ने दमदार प्रदर्शन किया है। स्पिन में रविचंद्रन अश्विन की चालक गेंदबाजी राजस्थान के लिए बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।

Head to Head

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स औऱ राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में कुल 21 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें दिल्ली ने 10 और राजस्थान ने 11 मैच जीते हैं। पिछले पांच मैचों की बात की जाए तो दिल्ली ने तीन और राजस्थान ने दो मैच जीते हैं। इस सीजन में ही 9 अक्टूबर को खेले गए मैच में दिल्ली ने 46 रनों से जीत हासिल की थी।

टीमें (संभावित) :

राजस्थान रॉयल्स: स्टीव स्मिथ (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, राहुल तेवतिया, रियान पराग, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, रॉबिन उथप्पा, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी। 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोयनिस, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, एनरिक नॉर्खिया
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार