इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने आगामी 2020 सीजन के लिए अपना नया लोगो जारी किया है, जिसमें मुख्य प्रायोजक ड्रीम-11 को भी दिखाया गया है। आईपीएल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में यह लोगो जारी करते हुए हैशटैग के साथ लिखा "ड्रीम11 आईपीएल"

Advertisement

मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लोगो जारी किया फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा, "अब गार्ड ले रहै हैं, ड्रीम11 आईपीएल"

Advertisement

ड्रीम 11 को मंगलवार को इस सीजन का आईपीएल-2020 का मुख्य प्रायोजक चुना गया।

सूत्रों की मानें तो ड्रीम11 आईपीएल के साथ तीन साल का करार चाहती थी। ड्रीम 11 ने इस साल के लिए 222 करोड़ और अगले दो साल के लिए 240 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का प्रस्ताव रखा था। लेकिन बीसीसीआई ने कहा था कि एक बार जब कोविड-19 महामारी खत्म हो जाएगी तो उसे अगले साल अच्छी खासी रकम मिलेगी इसलिए वो भविष्य को लेकर किसी तरह का वादा नहीं कर सकती। बोर्ड ने कहा है कि अगर वीवो दोबारा अपने कदम वापस लेती है तो ड्रीम 11 प्राथमिकता होगी।

लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर विवाद के बाद वीवो और बीसीसीआई ने इस साल लीग के साथ करार को निलंबित करने का फैसला किया था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार