बेंगलुरू, 31 मई| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बल्लेबाज युवराज सिंह का कहना है कि आईपीएल की यह जीत, 50 ओवर के वर्ल्ड कप और टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद उनके दिल के सबसे करीब रहेगी। हैदराबाद ने रविवार को एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के नौवें संस्करण के फाइनल में बेंगलोर को आठ विकेट से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया।

Advertisement

आईपीएलटी20 डॉट कॉम ने युवराज के हवाले से लिखा, "आईपीएल जीतना अनूठा अनुभव है। मैंने वर्ल्ड कप जीते, लेकिन आईपीएल कभी नहीं जीता था। मैं आठ साल से यह टूर्नामेंट खेल रहा हूं, लेकिन कभी इसे जीत नहीं पाया। आखिरकार यह पल आ ही गया।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैंने कभी आईपीएल की जीत की िंमठास को नहीं चखा था। यह वाकई शानदार है। इस समय मेरे ट्रॉफी कैबिनेट में यह शीर्ष पर रहेगी। यह मेरी वर्ल्ड कप जीत के साथ रहेगी।"

युवराज ने मैच जीतने के बाद सोशल नेटवर्किं ग साइट इंस्टाग्राम पर अपनी टीम के गेंदबाज आशीष नेहरा को यह जीत समर्पित की।

उन्होंने लिखा, "यह नेहराजी आपके लिए है, हमने आपको बहुत 'मिस' किया। बधाई हो।"

नेहरा ने हाल ही में अपने घुटने का ऑपरेशन करवाया है। उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए लीग मैच में चोट लग गई थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार