Ireland vs Australia 3rd ODI, Dream 11 Team

Advertisement

आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला क्लोंटार्फ क्रिकेट क्लब, डबलिन में शुक्रवार (28 जुलाई) से खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण नहीं हो सका था, वहीं सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 153 रनों के बड़े अंतर से धूल चटाकर जीत हासिल की। ऐसे में अब अगर आयरलैंड तीसरा वनडे नहीं जीत पाती है तो ऐसे में वह सीरीज भी गंवा देगी।

Advertisement

इस मुकाबले में आप ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एशले गार्डनर पर दांव खेल सकते हैं। गार्डनर ने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करके 39 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के लगाकर 65 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद गार्डनर ने 6 ओवर गेंदबाजी करके महज 21 रन देकर एक विकेट भी झटका था। 26 वर्षीय दाएं हाथ की यह हरफनमौला खिलाड़ी अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 56 वनडे मुकाबलों में कुल 846 रन और 68 विकेट झटक चुकी हैं ऐसे में वह कप्तान के तौर पर अच्छी पिक होंगी। उपकप्तान के तौर पर आप एलिसे पेरी या बेथ मूनी को चुन सकते हो।

IR-W vs AU-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 28 जुलाई 2023
समय - 03:15 PM IST
वेन्यू - क्लोंटार्फ़ क्रिकेट क्लब, डबलिन

IR-W vs AU-W: Pitch Report

Advertisement

आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला क्लोंटार्फ क्रिकेट क्लब, डबलिन में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक कुल 8 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 और रन चेज करने वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं। इस ग्राउंड पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 248 रन रहा है।

ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड की टीम के बीच पिछला मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला गया था। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 321 रन जड़े थे। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम महज 38.2 ओवर में 168 रन बनाकर सिमट गई थी।

IR-W vs AU-W Head-to-Head

Advertisement

कुल - 16
ऑस्ट्रेलिया- 16
आयरलैंड - 00

IR-W vs AU-W: Where to Watch?

यह मुकाबला क्रिकेट फैंस फैन कोर्ड ऐप पर इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

Ireland vs Australia Dream 11 Team

विकेटकीपर - बेथ मूनी, एलिसा हीली, एमी हंटर
बल्लेबाज - एलिसे पेरी (उपकप्तान), टहलिए मैकग्रा, गैबी लुईस
ऑलराउंडर - एशले गार्डनर (कप्तान), ओर्ला प्रेंडरगास्ट
गेंदबाज - जेस जोनासन, जॉर्जिया वेहरहैम, जॉर्जीना डेम्पसे

Ireland Probable Playing XI

Advertisement

लिआ पॉल, गैबी लुईस, एमी हंटर, ओर्ला प्रेंडरगास्ट, लौरा डेलानी (कप्तानी), रेबेका स्टोकेल,  मैरी वाल्ड्रोन (विकेटकीपर), एवा कैनिंग, आर्लेन केली, जॉर्जीना डेम्पसे, कैरा मुरे

Australia Probable Playing XI

एलिसा हीली (कप्तान, विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, बेथ मूनी, टहलिए मैकग्रा, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, डार्सी ब्राउन

Advertisement

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार